पेट्रोल कीमतों में लगी आग 89 के पार
मुंबई : महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार 10 सितंबर को कांग्रेस ने 'भारत बंद' का ऐलान किया है। बंद का कांग्रेस के समवैचारिक राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न मजदूर संगठनों ने भी समर्थन किया है। बंद को आपातकालीन सेवाओं से दूर रखा गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री
डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया भी सरकार की परेशानी बढ़ा रहा है। इसके बावजूद सरकार जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम उठाने के मूड में नहीं है। सूत्रों के अनुसार, सरकार मान रही कि अगले कुछ दिनों में कीमतों में अपने आप नरमी आ जाएगी। केंद्र सरकार का जोर रहेगा कि राज्य सरकारें अपना वैट घटाकर लोगों को राहत दें। शुरुआत भाजपा की सरकार वाले राज्यों से हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उलझन यह है कि अगर दबाव में उसने एक्साइज ड्यूटी घटा दी तो उसकी आमदनी कम हो जाएगी। इससे उसे बाकी योजनाओं में न









