12वीं की थर्डजेंडर विद्यार्थी से शादीशुदा ने किया बलात्कार
मुंबई
12वीं में पढ़ने वाली 20 साल की एक थर्डजेंडर ने 35 साल के शादीशुदा व्यक्ति के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। घटना जोन-11 के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आबा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
मौसी से मिलने आई थी खुशबू
बांगुर नगर थाने में मौजूद पीड़ित खुशबू (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जून में वह गोरेगांव के सुभाष नगर में अपनी मौसी से मिलने आई थी। किसी काम से वह घर के बाहर खड़ी थी। बगल में रहने वाले व्यक्ति का मौसी के घर आना-जाना था। दोनों में हाय-हेलो होने लगी। यहां तक कुछ भी असहज नहीं था। पहचान बढ़ गई, उस व्यक्ति ने 20 जून को खुशबू को अपने घर पर चाय पीने बुलाया। घर ले जाकर उसने कुछ देर बाद घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर