विश्व धरोहर घोषित हुई मुंबई की इमारतों में क्या है खास
मुंबई
बहरीन में शनिवार को यूनेस्को की तकनीकी समिति इंटरनैशनल काउंसिल फॉर मोमेंट्स ऐंड साइट्स कमिटी की बैठक में मोहर लगाए जाने के साथ ही दक्षिण मुंबई की दर्जनों विक्टोरिया गॉथिक और आर्ट डेको इमारतों को विश्व विरासत का दर्जा मिल गया। एलिफेंटा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाद मुंबई को यह तीसरा विश्व गौरव मिला है। इस घोषणा के साथ ही भारत में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में 37 स्थान हो जाएंगे। यही नहीं, सबसे अधिक 5 धरोहर स्थलों के साथ महाराष्ट्र पहला राज्य हो जाएगा। ओवल ग्राउंड के साथ यह परिसर मियामी (अमेरिका) के बाद विश्व का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां समुद्र तट पर अन्य विक्टोरियन गोथिक इमारतों के साथ इतनी बड़ी संख्या में सुंदर आर्ट डेको (39) इमारतें मौजूद हैं! इस निर्णय से मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विदेश से उद्योगपति मुंबई की और आकर्षित होंगे।
समिति ने किया था दौरा
य