
टीचर पर 12 वर्षीय स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न करने का आरोप, गिरफ्तार
मुंबई
मुंबई के मुब्रा से एक शिक्षक को अपने स्टूडेंट्स का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि वह अपने स्टूडेंट्स को प्रताड़ित करता था। एक महिला ने बताया है कि उनके बेटे को रात में बुरे सपने आते थे और वह रात में कुछ ना कुछ बड़बड़ाता था। उन्होंने बताया है कि कई हफ्ते से उनका बेटा रात में 'सर प्लीज नहीं' कहते हुए उठकर बैठ जाता था। महिला ने कहा कि वह अपने बेटे की इस समस्या से काफी चिंतित थीं। महिला ने शिक्षक पर दो और बच्चों को इसी तरह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। टीचर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने टीचर के तीन सहयोगियों के नाम पर भी शिकायत की है।
बच्चे के पेट में होता था दर्द
वह कहती हैं, 'मुझे पहली बार शक तब हुआ जब पिछले साल मेरे बेटे को पेट में दर्द होने लगा और उसे कई बार डायरिया हो गया। शुरू में कई बार मैंने ज्या