Monday, October 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

नाबालिग बहू से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को उम्रकैद.

नाबालिग बहू से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को उम्रकैद.

पालघर, पालघर की एक अदालत ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बहू के साथ बलात्कार के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए. यू. कदम ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि दोषी को कड़ी सजा सुनाए जाने की जरूरत है। . दोषी व्यक्ति सरकारी विभाग में चालक के पद पर है और पालघर का निवासी है। न्यायाधीश ने उसे बलात्कार के लिए भादसं और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अतिरिक्त सरकारी वकील उज्ज्वला मोहोल्कर ने अदालत को बताया कि 2015 में जब नाबालिग का विवाह हुआ था उस वक्त उसकी उम्र 15 वर्ष थी। उसका पति होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था और दिन में अधिकतर समय घर से बाहर रहता था। उन्होंने बताया कि नाबालिग की सास भी कभी-कभी किसी काम से घर से बाहर जाती थी। अक्टूबर 2015 को आरोपी ने कई बार अपनी बहू से बलात्कार किया। . आरोपी ने बहू के साथ तब भी हैवानियत की जब वह गर
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

नवी मुंबई, घनसोली में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। इससे समूचे परिसर में सन्नाटा पसर गया है। प्रेमी युगल का शव लड़के के घर पर मिला है। आखिर प्रेमी युगल आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुए, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा। क्योंकि पिछले साल ही दोनों की शादी तय की गई थी। मिली जानकारी अनुसार घनसोली स्थित सिंप्लेक्स सोसायटी में दत्ता वरे अपने परिवार के साथ रहता था। दत्ता का साक्षी गोले नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। शुरूआती ना-नुकुर के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। . नवंबर, 2018 में इनकी शादी तय हो गई थी। इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच दरार कायम थी। आशंका जताई जा रही है कि शादी टूटने के डर से प्रेमी युगल परेशान थे, जिस कारण दोनों ने आत्महत्या की। आखिर प्रेमी युगल आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुए, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा। क्योंकि पिछले साल ही दोनों की शादी तय की गई थी।
ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले २ गिरफ्तार

ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले २ गिरफ्तार

ठाणे, ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे दोपहिया वाहन को टक्कर मारने का आरोप लगाकर ट्रक चालकों से वसूली करते थे। कासरवडवली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर खैरनार ने कहा कि पुलिस गश्ती दल ने शंकर खराट (२४) और आकाश वीर (२१) को सोमवार देर रात नागला बंदर के निकट एक दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कथित रूप से यह स्वीकार किया है कि वे राज्य के बाहर से आने वाले ट्रक चालकों को अपने वाहन से नीचे उतरने के लिए मजबूर करते थे। फिर दावा करते थे कि ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मारी है। .
10 लाख की कोकेन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

10 लाख की कोकेन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

मुंबई : पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने रविवार देर रात विरार (पूर्व) के मनवेलपाडा इलाके में 10 लाख रुपये की कोकेन के साथ एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस के तहत मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट को रात डेढ़ बजे गुप्त सूचना मिली कि मनवेलपाडा स्थित मोहक सिटी के पास एक नाइजीरियन युवक कोकेन बेचने आने वाला है। सूचना के बाद वसई यूनिट ने जाल बिछाकर चिमा इबे इव्हे (26) को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम कोकेन जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नाइजीरियन युवक नालासोपारा (पूर्व) प्रगति नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रहता है।
सरकार कटे पेड़ों के ठूंठ हटाने पर अड़ी

सरकार कटे पेड़ों के ठूंठ हटाने पर अड़ी

मुंबई : मुंबई के आरे कॉलोनी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पेड़ों की कटाई रोके जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद आरे जंगल में कटे हुए पेड़ों के अवशेष को हटाने को लेकर है। एक ओर प्रदेश सरकार साइट से कटे हुए पेड़ों और उनके ठूंठ हटाने की तैयारी कर रही है, वहीं वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए इसे कोर्ट की अवमानना का मामला बताया है। बता दें कि शुक्रवार रात प्रदेश सरकार ने आरे जंगल में पेड़ों की कटाई शुरू की थी, जिसका कई सामाजिक संस्थाओं समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने विरोध किया था। इसे लेकर गिरफ्तारियां भी हुई थीं और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलोनी में धारा 144 लगा दी गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए जंगल में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था और आगे से एक भी पेड़ न काटने का फैसला सुनाया था। इसके बाद साइट से पेड़ों
चंद्रकांत पाटिल की राह आसान!

चंद्रकांत पाटिल की राह आसान!

मुंबई : पुणे के कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले आशीष कांटे ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद महायुति के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत  पाटिल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। नामांकन वापस लेने के बाद आशीष कांटे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की कार्यों को देखते हुए  हमने अपना नामांकन वापस लेने और राज्य के सदैव विकास के लिए पाटिल को समर्थन देने का फैसला लिया है। इस दौरान आशीष कांटे भाजपा में शामिल हुए, जिनका भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष ने चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। ब्राह्मण बहुल पुणे जिले के कई ब्राह्मण संस्थाओं ने पत्र लिखकर कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल को अपना खुला समर्थन दिया है, जिसमें कहा  गया है कि कोथरूड विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बह
छात्रा से रेप के मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

छात्रा से रेप के मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा के साथ एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के रास्ते में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला युवक पीड़िता से अकेले में मिलने की बात करता रहता था, और मिलने न आने पर उठा ले जाने की धमकी देता था. आरोपी का हौसला इतना बढ़ गया कि 3 अक्टूबर को छात्रा स्कूल जा रही थी तभी एक अन्य आरोपी दीपांशु ने नाबालिग को जबरन उठा लिया और कार में बैठाकर चिटहेरा गांव के पास स्थित एक होटल में ले जाकर रेप किया. रेप के बाद घटनास्थल से आरोपी फरार हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने साथी की मदद से OYO होटल में रूम बुक किया था. होटल मालिक ने बिना आईडी चेक किए आरोपी को रूम दे दिया था. पीड़ि
कानपुर के यात्रियों को होगी सहूलियत, ट्रेनों का शेड्यूल तय

कानपुर के यात्रियों को होगी सहूलियत, ट्रेनों का शेड्यूल तय

कानपुर से मुंबई और जम्मू के लिए मिलीं दो ट्रेनों का रेलवे बोर्ड ने शेड्यूल तय कर दिया है। जिले के यात्रियों को सीधे दोनों शहरों के लिए ट्रेन मिलने से सहूलियत होगी। अभी कानपुर से जम्मू तवी और बांद्रा के लिए एक-एक ट्रेनें चल रही हैं। मुंबई की ट्रेन इलाहाबाद होकर चलेगी। जबकि जम्मू की ट्रेन टूंडला, गाजियाबाद रूट से जम्मू जाएगी। मुंबई की ट्रेन 19 अक्तूबर और जम्मू की ट्रेन 23 अक्तूबर से शुरू होगी। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन (82415) 19 अक्तूबर शनिवार को दोपहर एक बजे चलेगी और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रविवार को दोपहर 3.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से यह ट्रेन (82416) रविवार को शाम 4:40 बजे छूटेगी और सोमवार को शाम 7.50 बजे कानपुर आएगी। यह ट्रेन कानपुर से फतेहपुर, इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होकर चलेगी। वहीं जम्मू के लिए ट्रेन (04111) कानपुर से 23 अक्तूबर बु
29 प्रदर्शनकारी रिहा किये गये, धारा 144 में भी ढील

29 प्रदर्शनकारी रिहा किये गये, धारा 144 में भी ढील

आरे कॉलोनी में 'मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ों की कटाई के दौरान कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को रोकने और उनपर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 29 प्रदर्शनकारियों को जमानत मिलने के बाद सोमवार (7 अक्टूबर) को रिहा कर दिया गया। मुम्बई पुलिस ने आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाके में लगी निषेधाज्ञा में भी ढील दी है। अवकाशकालीन अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचसी शिंदे ने रविवार को कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का आदेश दिया था। इन शर्तों में, सात हज़ार रुपये का निजी मुचलका और यह अश्वासन शामिल है कि वे प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आदेश का पालन करते हुए ठाणे सेंट्रल जेल में बंद 24 प्रदर्शनकारियों को सोमवार तड़के रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके अलावा पांच महिला प्रदर्शनकारियों को भायकला जेल से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद र
इन स्थानों पर देख सकते हैं सबसे भव्य रामलीला और रावण दहन

इन स्थानों पर देख सकते हैं सबसे भव्य रामलीला और रावण दहन

देश भर में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में नवरात्रि के नौ दिनों में रामलीला का मंचन होता है और दशमी के दिन दशहरा के साथ रावण दहन होता है। दशहरा या विजयदशमी का त्योहार भगवान राम की रावण पर और देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत का प्रतीक है। देश के अलग-अलग हिस्‍सों में दशहरा के मौके पर रावण के पुतलों का दहन होता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में में भी कई ऐसे स्थान हैं जहां दशहरा के मौके पर रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन होता है। यहां हम मुंबई के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बता रहे हैं। पार्क साईट के छत्रपती शिवाजी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां श्री रामलीला उत्सव समिति इस कार्यक्रम का आयोजन करती है और पिछले 50 सालों से यह आयोजन करता आ रहा है। रामलीला प्रचार समिति साल 1982 के बाद से लगातार यहां रामलीला का आयोजन कर रही है। यहां आप रावण के पुत