Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज

पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज

मुंबई : विशेष सीबीआई अदालत ने गुरुवार को शीना बोरा हत्याकांड के आरोपी पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मुखर्जी ने हार्ट सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य का हवाला देते हुए छह महीने के लिए जमानत मांगी थी। पिछले सप्ताह अदालत की अनुमति से मुखर्जी का एक निजी अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई है। उसे अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है। इसीलिए मुखर्जी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए श्रीकांत शिवडे ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायमूर्ति जे.सी. जगदाले से जमानत की गुहार लगाई। उन्होंने ने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद मुखर्जी को शांतिपूर्ण और स्वस्थ माहौल में जीवन बिताने की जरूरत है। कई बार ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने में मरीज को सालभर का समय लग जाता है, इसलिए अदालत कम से कम 6 महीने के लिए जमानत दे। शिवडे ने अदालत से गुहार लगाई थी कि अगर मुखर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जेल भेजा गया, तो उसकी मृत्य
बंद हुआ कुर्ला का फुटओवर ब्रिज, यात्री परेशान

बंद हुआ कुर्ला का फुटओवर ब्रिज, यात्री परेशान

मुंबई : मुंबई में मध्य रेलवे ने मंगलवार सुबह कुर्ला के पश्चिम और पूर्व को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया है। यात्रियों को इसकी बजाय पश्चिम-पूर्व को जोड़ने वाले भूमिगत मार्ग को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है, जो इस समय गंदगी से भरा हुआ है। इस ब्रिज की खस्ता हालत की जिम्मेदारी न तो रेलवे प्रशासन लेना चाहता है और न मुंबई महानगरपालिका। रेल ऐक्टिविस्ट सुभाष गुप्ता ने बताया कि ब्रिज बंद करने की वजह पूछने पर बीएमसी और रेलवे प्रशासन एकदूसरे पर डाल रहे हैं। यह ब्रिज बंद करने के बजाय इससे सटे हुए रेलवे के अंदरूनी ब्रिज की मरम्मत की जरूरत है। रेलवे की हद से बाहर वाले फुटओवर ब्रिज से कुर्ला के सभी प्लैटफॉर्मों को जोड़ने वाले ब्रिज की स्थिति कहीं बदतर है। सुभाष ने दावा किया कि लोकल रेल के आने-जाने पर यह ब्रिज हिलने लगता है। रेलवे ने बिना नोटिस दिए अचानक ब्रिज बंद कर दिया और वैकल्पिक भूमिगत म
लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी का कोई भी प्रत्‍याशी मैदान में नहीं है

लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी का कोई भी प्रत्‍याशी मैदान में नहीं है

मुंबई : कहा जाता है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। शुक्रवार को यह एक बार फिर से सच साबित हो गया जब महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे को कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का स्‍टार प्रचारक बना दिया गया। मजेदार बात यह है कि लोकसभा चुनाव में एमएनएस कोई भी प्रत्‍याशी मैदान में नहीं है। यही नहीं एमएनएस का कोई भी विधायक विधानसभा में नहीं है। बीएमसी में उनका एक पार्षद भर है। इसके बाद भी कांग्रेस और एनसीपी ने मुंबई और राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में उन्‍हें चुनाव प्रचार के लिए उतारा है। राज ठाकरे इसे एक मौके के रूप में देख रहे हैं। उनकी कोशिश है कि पार्टी को गुमनामी से बाहर निकालकर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने पक्ष में हवा बना सकें। उधर, कांग्रेस-एनसीपी उनका इस्‍तेमाल शिवसेना के वोट काटने के लिए करना चाहती हैं। यही नहीं कांग्रेस-एनसीपी लंबे समय के लिए एमएनएस को जिंदा रखना चाहती हैं ता
रेलवे ट्रैक पर मिला मिस्टर दिल्ली रह चुके युवक का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला मिस्टर दिल्ली रह चुके युवक का शव

नई दिल्ली : बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर दिल्ली रह चुके ऐमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट का शव रेलवे लाइन पर मिला। परिजनों ने मर्डर की आशंका जताई है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे हादसा मान रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। मृतक की पहचान रोहित दुबे (22) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक रोहित परिवार के साथ गली नंबर-2 साउथ गणेश नगर में रहते थे। वह ऐमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल इयर के स्टूडेंट थे। पुलिस को सोमवार शाम रोहित की बॉडी रेलवे ट्रैक से काफी दूरी पर पड़ी मिली। मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने रोहित के शव की पहचान की। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार को कॉलेज गया था और वहां से आने के बाद शाम चार बजे घर से निकला था। कुछ ही देर बाद परिजनों को पुलिस ने मौत की सूचना दी। पुलिस इसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत बता रही है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पो
अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदार भाई कर रहा था शोषण, छात्रा ने दी जान

अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदार भाई कर रहा था शोषण, छात्रा ने दी जान

ग्वालियर। जब सातवीं में पढ़ती थी तो बुआ के लड़के ने एक अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सबको दिखाने की बात कहकर मासूम छात्रा से आरोपी ने संबंध बना लिए। एक बार नहीं कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है। आरोपी उसके घर में बेखौफ आता-जाता है और उसे ब्लैकमेल करता है। सोमवार सुबह छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना थाटीपुर के कुबेर आश्रम इलाके की है। थाटीपुर निवासी 17 वर्षीय रानी (परिवर्तित नाम) 12वीं की छात्रा है। अपने पिता की इकलौती बेटी पढ़ाई में होशियार थी, पूरे घर को उस पर नाज था। पिता को भी यकीन था कि उसकी बेटी डॉक्टर बनेगी। इसलिए छात्रा ने 10वीं के बाद बायोलॉजी लिया। रविवार सुबह छात्रा के माता-पिता मुरैना अपने गांव निकल गए। वहां फसल से संबंधित कुछ काम था। छात्रा के पिता शासकीय कर्मचारी भी हैं। काम नहीं हो पाने के चलते वह रात को गांव में ही ठहर गए।
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच और पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया

प्रयागराज : दिनदहाड़े लूट व चोरी करने वाले पांच शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस ने मो.अफजल, मो. कैस, जाबिर, गुलफाम और मुकेश निषाद को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 हजार रुपये व लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं। अभियुक्त नैनी के एडीए कॉलोनी स्थित मीना ज्वैलर्स में भी लूट करने वाले थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया है। बुधवार शाम आरोपितों को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। एसएसपी अतुल शर्मा व एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अफजल, कैस, जाबिर व गुलफाम करेली थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी मुहल्ले के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ लूट, चोरी के कई मुकदमे हैं और जेल भी जा चुके हैं। मुकेश सदियापुर का निवासी है और उसकी सोने-चांदी की दुकान भी है। वह लूट के जेवरात भी खरीदता था। अभियुक्तों ने राजरूपपुर और करेली स्थित कई सूने मकान में चोरी की बात कबू
7 साल का रिलेशनशिप, बॉयफ्रेंड बोला- खर्चीली पत्नी नहीं चाहिए…

7 साल का रिलेशनशिप, बॉयफ्रेंड बोला- खर्चीली पत्नी नहीं चाहिए…

चीन: पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को लड़ने के लिए ज़रूरी नहीं कि कोई बड़ी बात ही चाहिए हो. कपल्स छोटी-छोटी बातों पर भी खूब लड़ सकते हैं. लेकिन कभी-कभार लड़ाई की वजह बहुत ही अजीबो-गरीब बन जाती है. ठीक इस मामले की तरह जहां बॉयफ्रेंड सिर्फ इस बात पर लड़ गया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने 30 रुपये की कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी ली. मामला चीन का है. यहां एक कपल बाहर आउटिंग पर निकला. पूरी दोपहर गर्लफ्रेंड ने पानी तक नहीं पिया. लेकिन घर वापस पहुंचने से पहले उससे प्यास बर्दाश्त नहीं हुई और उसने एक कोल्ड ड्रिंक खरीद कर पी ली. लड़की ने बताया, 'मेरे बॉयफ्रेंड ने जैसे ही मुझे कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा वो बहुत गुस्सा हो गया... और उसने मुझसे कहा कि मैं 'Wife Material' (पत्नी बनने के लायक) नही हूं.' ये बात लड़की ने सोशल मीडिया पर खुद बताई. इस कोल्ड ड्रिंक की बॉटल की कीमत सिर्फ RMB3 (मात्र 30 भारतीय रुपये)
पार्टियों को देना होगा प्रचार के समय का ध्यान 

पार्टियों को देना होगा प्रचार के समय का ध्यान 

मुंबई : केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रक्षेपण और प्रसारण के लिए घंटे तय किए हैं। पार्टियां इतनी ही समय तक प्रचार-प्रसार कर सकती हैं। आयोग की तरफ से 7 राष्ट्रीय और 52 राज्यस्तरीय पार्टियों के लिए प्रचार के प्रक्षेपण और प्रसारण का मिनटों में समय तय किया गया है। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रचार करते समय पर प्रसारभारती महामंडल की तरफ से दिए गए समय, प्रचार सामग्री देना होगा। पार्टियों को हिदायत दी गई है कि प्रचार करते समय देश, जाति,धर्म और न्यायालय पर टीका-टिप्पणी न करें। सात राष्ट्रीय पार्टियों को प्रचार के लिए राष्ट्रीय चैनलों पर प्रक्षेपण और प्रसारण के लिए 600 मिनट मिलेंगे। राज्यस्तरीय माध्यमों पर प्रक्षेपण और प्रसारण के लिए 900 मिनट होंगे। 52 राज्यस्तरीय पार्टियों को राज्य में चैनलों पर प्रक्षेपण और प्रसारण
लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों का जोरशोर से प्रचार शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों का जोरशोर से प्रचार शुरू

मुंबई : लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने जोरशोर से प्रचार शुरू कर दिया है। दक्षिण मुंबई से शिवसेना-भाजपा युती के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद अरविंद सावंत ने मुंबादेवी मंदिर में मत्था टेककर सोमवार से प्रचार शुरू कर दिया है, तो मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा की प्रचार यात्रा भी शुरू हो चुकी है। 2014 में जहां डोर-टू-डोर कैंपेन का बोलबाला था, तो 2019 में इस पारंपरिक प्रचार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार जोरशोर से शुरू है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अब तक किए गए प्रचार और जनसभाओं में दक्षिण मुंबई में चाल में रहने वालों को लुभाने का प्रयास किया है। इस कड़ी में अरविंद सावंत ने 30 मार्च को ट्वीट करते हुए बताया है कि लोकसभा में शिवड़ी बीडीडी चाल के मुद्दे को उन्होंने उठाया है। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किए गए प्रश्न का विडियो पोस्ट किया है
दवा लेने तांत्रिक के पास गई किशोरी, घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म

दवा लेने तांत्रिक के पास गई किशोरी, घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में भाई के लिए दवा लेने आई किशोरी के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी तांत्रिक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर की यह किशोरी मंगलवार को देहरादून में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी। किशोरी का भाई डिप्रेशन का शिकार बताया गया है। काफी इलाज के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। दून में रहने वाले रिश्तेदार के कहने पर किशोरी भाई के लिए दवा लेने आई थी। तीसरे पहर किशोरी को उसका रिश्तेदार प्रेमनगर में दवा देने वाले एक तांत्रिक के घर पर ले गया था। रिश्तेदार तो जरूरी काम आने की बात कहकर वापस आ गया। आरोप है कि तथाकथित तांत्रिक ने दवा देने के बहाने अपने घर के अंदर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चुंगल से निकलने के बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को पूरे घटन