TikTok पर तमंचा लहराकर बनाते थे वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली : सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों को लोकप्रिय होने की जैसे होड़ मची हुई है और इसी वजह से कुछ लोग फेमस होने के चक्कर मे सोशल मीडिया पर गलत काम करने से ही बाज नहीं आते हैं. यही कारण है कि कभी कभी उनकी ये हरकतें, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देती है. ऐसा ही एक मामला, दिल्ली के द्वारका इलाके का है, जहां टिकटॉक पर तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया और पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
दरअसल एक ऐप टिकटॉक पर मशहूर होने के लिए खुद को हनी सिंह के फैन बताने वाले सलीम उर्फ शहजादा ने तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाया और टिकटॉक पर डाल दिया. जिसके बाद द्वारका पुलिस के स्पेशल टीम ने उसे और उसके दोस्त दोनों को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया.
द्वारका के एडिशनल डीसीपी आर पी मीना ने बताया कि ये जुर्म की दुनिया में फेमस होने के लिए और अपनी पहचान बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अव









