Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

कालांवाली। चोरों ने डेरा जगमालवाली के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पिपली की शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन के शटर को शुक्रवार अलसुबह गैस वेल्डिंग मशीन से काटकर रुपये चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सायरन बजने के कारण वे चोरी किए बिना ही भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर कालांवाली के थाना प्रभारी रोहताश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। चोरी की ये घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि सीस्ीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक अलसुबह करीब तीन बजे एटीएम मशीन के पास पहुंचे। उन्होंने गैस बैल्डिंग की सहायता से मशीन कैबिन के शटर के सैंटर लॉक व साइडों पर लॉक लगाने वाली पत्तियों को काट कर अलग कर दिया। इसके बाद दोनों चोर केबिन में घुसे और मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया। उनकी इस हरकत के बाद मशीन का सायरन बज गया और वे घबरा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार
मोटरसाइकिल चोरी की पांच वारदातें सुलझी

मोटरसाइकिल चोरी की पांच वारदातें सुलझी

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विनोद कुमार निवासी फरवाईकलां के रूप में हुई है।  सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि 28 नवंबर 2017 को अनुज मित्तल निवासी शिव चौक सिरसा ने थाना शहर सिरसा में एक शिकायत दी थी कि उसकी बाइक घर के बाहर से किसी अज्ञात ने चोरी कर ली है। इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। सीआईए सिरसा की एक टीम के हैड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान बस स्टैंड सिरसा के नजदीक से आरोपी विनोद कुमार उक्त को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने सिरसा व पंजाब से बाइक चोरी की कुल पांच वारदातों को कबूल किया। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके ठिकाने से चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ में करी
दूसरी कक्षा के बच्चे का अपहरण, कुकर्म के बाद मुंह दबा कर की हत्या

दूसरी कक्षा के बच्चे का अपहरण, कुकर्म के बाद मुंह दबा कर की हत्या

रोहतक : रोहतक के गढ़ी सांपला गांव में दो दिन पहले गायब हुए आठ साल के बच्चे का शव शुक्रवार सुबह नग्न हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। इसका दो दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद से दूसरी कक्षा के इस छात्र का कोई सुराग नहीं लगा था। अपहरणकर्ता ने अपहरण के कुछ देर बाद ही पहले उससे कुकर्म किया व बाद में गर्दन मरोड़ कर मार डाला। यह बात पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई है। शुक्रवार सुबह गांव के तालाब के पास एक महिला शौच के लिए गई थी। उसने झाड़ियों में बच्चे का नग्न शव पड़ा देखा। इसके बाद वह तुरंत अपने घर पहुंची और बच्चे के बारे में बताया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त शुरू की। यहां गांव में रहने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी व्यक्ति को भी बुलाया गया। उसने शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी

प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी

 दिल्ली : कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर ठगों ने एक युवती को जालसाजी का शिकार बनाया. दरअसल, एक युवती आर्थिक तंगी से गुज़र रही थी उसे पर्सनल लोन की ज़रूरत थी तभी उसकी दोस्त ने उसे एक पैम्पलेट दिखाया. जिसमें प्रधानमंत्री योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन देने की बात लिखी थी. इस पैम्पलेट पर बाकायदा किससे सम्पर्क करें उसका नंबर भी लिखा था. युवती लोन के लिए घूम-घूम कर थक चुकी थी. उसे जैसे ही ये पैम्पलेट दिखा उसका चेहरा खिल उठा. उसने फौरन उसपर लिखे नम्बर पर फोन किया. फ़ोन उठाने वाले शख्स ने उसे दावा किया कि उसे आसानी से लोन मिल जाएगा. इस योजना के तहत बस उसे कुछ फॉरमैलिटी पूरी करनी पड़ेगी. इसके बाद युवती को फोन करने वाले शख्स ने लोन के नाम पर ठगी की. आरोप है कि इन जालसाजों ने पीड़िता को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लाखों ऐंठ लिए. पुलिस ने इस बाबत दिल्ली के पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में जा
गिरफ्त में आ गया ‘किसर’ मैन, राह चलते लड़कियों को चूम कर हो जाता था फरार

गिरफ्त में आ गया ‘किसर’ मैन, राह चलते लड़कियों को चूम कर हो जाता था फरार

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राह चलते लड़कियों का पीछा कर जबरन उनका चुंबन लेने वाले एक युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस युवक का नाम वसीम शेख (25) है, जो जोन-10 के पवई इलाके में रहता है। पेशे से ड्राइवर वसीम पर राह चलती लड़कियों को चूम कर भाग जाने का आरोप है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब रविवार को वह एक लड़की को विक्रोली रेलवे स्टेशन पर चूम कर भाग रहा था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की वसीम को जानती थी। वसीम जब लड़की को चूम कर भाग रहा था तो उसने वसीम को पहचान लिया और पुलिस को उसके बारे में जानकारी दे दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वसीम उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। सामान्य बात समझकर वह वसीम को हर बार नजरअंदाज कर देती थी लेकिन रविवार को जब वह ट्यूशन से पढ़ कर अपने घर जा रही थी तभी विक्रोली रेलवे स्टेशन पर वसीम आया और उसका हाथ पकड़कर पीछे से
महाराष्ट्र में दूल्हे की ड्रेस में शख्स ने भरा लोकसभा चुनाव का नामांकन

महाराष्ट्र में दूल्हे की ड्रेस में शख्स ने भरा लोकसभा चुनाव का नामांकन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक शख्स का लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का स्टाइल चर्चा का विषय बन गया है। इस शख्स का नाम सुदाम इंगोले है जो अपनी शादी वाले दिन दूल्हे की ड्रेस में भी नामांकन भरने गए। इस दौरान बारात में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदार और परिवार के लोग उनके साथ मौजूद रहे। इससे उसकी शादी और चुनाव का नामांकन दोनों ही चर्चा का विषय बन गए हैं। किसानों को गाली देने वाले नेता दूल्हे सुदाम को पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने ऐसे नेता को हराने के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और नामांकन भी दाखिल कर दिया। गुरुवार की शाम को ही सुदाम इंगोले की शादी थी। इंगोले जालना के धार कल्याण के निवासी हैं। वह पोस्टग्रेजुएट है। गुरुवार को बदनापुर तालुका में उज्जैनपुरी में उनकी शादी थी। शादी के लिए दोस्त और रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और कहा कि वह शादी से पहले चुनाव
भूतिया किस्सों का घर,  मुकेश मिल्स बंद करने का नोटिस

भूतिया किस्सों का घर,  मुकेश मिल्स बंद करने का नोटिस

मुंबई : कोलाबा में समुद्र का पास खड़ीं मुकेश मिल्स एक मशहूर ठिकाना रही हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रही हैं। अब इसे बंद करने की तैयारी चल रही है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने एक नोटिस जारी किया है और यहां फिल्मों की शूटिंग वगैरह पर रोक लगा दी है। बीएमसी का कहना है कि यह इमारत अब बेहद कमजोर हो गई है। 11 एकड़ में फैला परिसर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है। बीएमसी ने कहा है कि इसका ऑडिट किया जाएगा और ऑडिट पूरा होने तक यहां कोई काम नहीं किया जाएगा। सहायक महानगर पालिका कमिश्नर किरन दिघवकर ने बताया कि बीएमसी के सर्वे में पता चला कि मुकेश मिल्स की दीवारें और चिमनी कमजोर हो गई हैं और इमारत जर्जर हो रही है। 'जुम्मा चुम्मा' से लेकर 'पोस्टर' तक, कई गाने हुए शूट इस इमारत की नींव 1900 के दशक में रखी गई थी। उस वक्त यह साउथ ब
तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 6 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 6 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

नालासोपारा (मुंबई) : तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के संतोष भुवन इलाके में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात शख्स ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बुधवार की दोपहर पीड़ित बच्ची के परिजन के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने दुकानें बंद करा दीं। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, पॉक्सो ऐक्ट 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीनियर पीआई डेनियल बेन ने बताया कि संतोष भुवन इलाके से सोमवार की रात एक 6 वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया था। पुलिस की एक टीम अपहृत बच्ची की तलाश में लगी हुई थी। साथ ही बच्ची के पर
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास ‘वर्षा’ के पते पर बीयर बार का लाइसेंस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास ‘वर्षा’ के पते पर बीयर बार का लाइसेंस

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास 'वर्षा' के पते पर बीयर बार का लाइसेंस लेने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका कमिश्नर के पालिका मुख्यालय कार्यालय के पते पर हुक्का पार्लर का लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश में जुटी है। बता दें कि किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के 'वर्षा' बंगले के पते पर बीयर बार और बीएमसी कमिश्नर कार्यालय के पते पर हुक्का पार्लर का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ले लिया। बीएमसी द्वारा बिजनेस करने में आसानी के उद्देश्य से स्वत: घोषित जानकारी के आधार पर ही सर्टिफिकेट जारी करती है।  ईज ऑफ डूइंग बिजनस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर गलत जानकारी भरने वाले पर कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। बीएमसी उसी नियम में अब कार्रवाई की तैय
ली लिव-इन पार्टनर की जान, शरीर के टुकड़े कर ऐसे लगाए ठिकाने

ली लिव-इन पार्टनर की जान, शरीर के टुकड़े कर ऐसे लगाए ठिकाने

दिल्ली : सुनीता के पड़ोसियों का कहना है कि फरवरी से ही उसकी जीवन शैली में काफी बदलाव आ गया था। तीस वर्षीय सुनीता ने शादियों में जाना, बाहर से खाना मंगवाना और सलवार-कुर्ता पहनना शुरू कर दिया था। उसने एक सेकेंड हैंड फ्रिज भी खरीद लिया था और केबल कनेक्शन लगवा लिया था। लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ के बाद 30 वर्षीय महिला को नई मिली आजादी के पीछे का असली कारण सामने आ गया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने 11 फरवरी को हुई हत्या के पीछे के मकसद के बारे में कहा, "सुनीता राजेश द्वारा पिटाई और गाली-गलौज से तंग आ चुकी थी।" पुलिस ने कहा कि सुनीता ने अपने 55 वर्षीय लिव-इन पार्टनर राजेश की हत्या कर दी थी। सुनीता ने उसके धड़ को उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित घर के पिछवाड़े में दफन कर दिया था और उसके कटे हुए सिर और अंगों को आसपास की अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि