उधार वापस मांगने पर ले ली व्यक्ति की जान
दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक शख्स की हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में भोज नारायणन की हत्या के आरोप में नितिन यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक नाबालिग की मदद से अपराध को कथित रूप से अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि कापसहेड़ा के रहने वाले नितिन यादव ने हत्या के बाद अपने जुर्म पर पर्दा डालने के लिए 21 मार्च को पीसीआर को फोन कर बताया कि वह सड़क पर घायल पड़े एक व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहा है। पुलिस ने जब उसके बयान की जांच की गई तो घटना की पुष्टि के लिए कोई भी चश्मदीद सामने नहीं आया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति से फिर से संपर्क किया गया। उसने बताया कि वह घायल व्यक्ति को जानता था और उसने उसे द्वारका के एक









