Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

दिल्ली से पांच गुना ज्यादा है मुंबई में कारों का ‘जाल’

दिल्ली से पांच गुना ज्यादा है मुंबई में कारों का ‘जाल’

मुंबई : मुंबई में निजी कारों के घनत्व में पिछले दो सालों में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मुंबई देश का सबसे ज्यादा कार-घनत्व वाला शहर बन गया है। यहां हर एक किमी पर करीब 510 कारें हैं, जो दिल्ली से करीब पांच गुना ज्यादा है। दिल्ली में प्रति किमी कारों की संख्या 108 है। मुंबई के बाद पुणे का नंबर आता है, जहां प्रति किमी कारों की संख्या 359 है। इनके अलावा कोलकाता में प्रति किमी 319 कारें, चेन्नै में प्रति किमी 297 कारें और बेंगलुरु में प्रति किमी 149 कारें हैं। ये सभी आंकड़े संबंधित राज्यों के परिवहन विभाग द्वारा इकट्ठे किए गए हैं। मुंबई में कारों का घनत्व इतना ज्यादा होने के पीछे एक वजह है रोड स्पेस की कमी। हैरानी की बात है कि मुंबई में निजी कारों की संख्या दिल्ली के मुकाबले एक तिहाई ही है। हालांकि मुंबई में उपलब्ध सड़कों की लंबाई दिल्ली के मुकाबले सिर्फ 7 फीसदी है। दिल्ली के 28 हजार
ऋषभ पंत टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार

ऋषभ पंत टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार

मुंबई : भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में 27 गेंदों पर नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली इस पारी से पंत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ गई है। मुंबई की टीम इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 37 रनों से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके बाद मुंबई टीम 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 21 साल के पंत ने कहा, ‘टीम की जरूरत के अनुसार मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।’ शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अब तक की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘यह सफर शानदार रहा है, मैं अपने क्रिकेट करियर में रोजाना कुछ सीखने का प्रयास कर
रोहित शर्मा ने माना, सही तालमेल न होने की वजह से हारे पहला मैच

रोहित शर्मा ने माना, सही तालमेल न होने की वजह से हारे पहला मैच

मुंबई : पहले की ही तरह IPL के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियन्स को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 37 रनों से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद मुंबई की टीम 176 रन बनाकर ही आउट हो गई। रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि पहला मैच किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, 'टीम में कई सारे नए खिलाड़ी होते हैं इसलिए पहला मैच चुनौतीपूर्ण होता है। हमने आज कई गलतियां की हैं और इसी वजह से मैच में हार का सामना करना पड़ा।' दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने धुआंधार पारी खेली और 27 बॉल पर 78 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत ने चौके-छक्के जमा के मुंबई के छक्के छुड़ा दिए। रोहित ने भी दिल्ली की इस जीत का क्रेडिट पंत को दिया है। स्किपर रोहित शर्मा ने कहा, ' पहले 10 ओवर में मेरी टीम अच्छा कर रही
ब्रैंडेड कंपनियों का लोगो लगाकर टीवी बेचनेवाला गिरफ्तार

ब्रैंडेड कंपनियों का लोगो लगाकर टीवी बेचनेवाला गिरफ्तार

ठाणे : लोकल असेम्ब्ल टीवी सेट पर ब्रैंडेड कंपनियों का लेबल लगाकर बेचने वाले दुकानदार को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट पांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अजय सिंह के पास से 60 टीवी सेट, एक लैपटॉप, प्रसिद्ध कंपनियों के 275 लोगो, पेन ड्राइव सहित कुल साढ़े पांच लाख मूल्य के सामान जब्त किए हैं। भिवंडी के काल्हेर में प्रसिद्ध कंपनियों के लेबल को लगाकर टीवी सेट बेचने के संदर्भ में कॉपीराइट अधिनियम के तहत भिवंडी पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। मामले की छानबीन का जिम्मा अपराध शाखा यूनिट पांच को दिया गया था। डीसीपी दीपक देवराज के मार्गदर्शन में सीनियर पीआई जयराज रणवारे ,एपीआई प्रशांत पवार पीएसआई शिवराज बेंद्रे की टीम ने काल्हेर स्थित एच.बी. इलेक्ट्रॉनिक ऐंड होम अप्लायंस पर छापा मारा और टीवी सेटों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार सोनी, सैमसंग, एलजी, आयवा इत्यादि प्रसिद्ध कंपनियों के लोगो को क
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज रोकने की दी धमकी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज रोकने की दी धमकी

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज रोकने की धमकी देते हुए शनिवार को दावा किया कि इससे लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है। मनसे की महासचिव शालिनी ठाकरे ने एक बयान में कहा कि कि इस फिल्म के रिलीज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने इस फिल्म के लिए गीत लिखने का श्रेय जावेद अख्तर और समीर को दिए जाने की भी आलोचना की। दोनों गीतकारों ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि उन्होंने मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म में किसी तरह से योगदान नहीं किया है। मनसे चित्रपट सेना के अघ्यक्ष अमेय खोपकर ने ‘एनबीटी’ को बताया कि फिल्म के प्रदर्शन को रोकने पर अभी पार्टी ने अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस पर रविवार को पार्टी फैसला करेगी।
युवक ने फांसी लगाई

युवक ने फांसी लगाई

विरार (मुंबई) : पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बरफपाडा इलाके में शुक्रवार को 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय महिला घुडी मुलजी डाबी युवक सुरेश गिरधर भोज पर दबाव डाल रही थी कि वह बेटे की तरह उसके साथ रहे। सुरेश की मां और यह महिला सहेलियां थीं और उसका अपना बेटा शराबी और घुमक्कड़ था। विरार पूर्व के बरफपाडा निवासी नामल गिरधर भोज (55) ने पुलिस को बताया कि महिला घुडी मुलजी डाबी उनके बेटे को परेशान करने लगी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। आरोप है कि महिला ने युवक को धमकी दी कि अगर वह नहीं माना, तो उसे पुलिस केस में फंसा देगी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा। शुक्रवार की शाम उसने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है।
अशोक चव्हाण बोले मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दूंगा

अशोक चव्हाण बोले मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दूंगा

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद अशोक चौहान और चंद्रपुर के 1 कांग्रेसी कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अशोक चौहान डिफेंसिव मोड में आ गए हैं। ऑडियो में अशोक चौहान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मानसिकता में होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं जब इस बारे में अशोक चव्हाण से बात की तो उन्होंने कहा, 'जो ऑडिओ वायरल हुआ है, वह उनके और कार्यकर्ता के बीच का निजी वार्तालाप है। हमारी भी कोई प्राइवेसी है या नहीं। आजकल रात को तीन-तीन बजे भी फोन बज रहा है। कार्यकर्ता अपनी भावना व्यक्त करने के लिए फोन कर रहे हैं। मैं इस्तीफा नहीं देने जा रहा हूं ना ही मेरा ऐसा कोई मूड है।' हालांकि सांसद अशोक चौहान के इस इस इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस में अचानक हड़कंप मच गया था, लेकिन चव्हाण ने पार्टी स्तर पर तत्काल अपनी सफाई दे दी और बाद में महागठबंधन की बैठ
बीजेपी विधायक को मारी गोली, गनर सस्पेंड

बीजेपी विधायक को मारी गोली, गनर सस्पेंड

लखीमपुर : होली के उल्लास के बीच गुरुवार को दिनदहाड़े सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला हो गया। विधायक के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक योगेश वर्मा गुरुवार की दोपहर होली खेलकर अपने अन्य साथियों के साथ अपने कार्यालय जा रहे थे। बताया जाता है कि विधायक की गाड़ी गुरु नानक इंटर कॉलेज की पुलिया के पास रूकी। इस बीच विधायक पान खाने के लिए अपनी कार से नीचे उतरे और दुकान की तरफ बढ़े। इस बीच कहीं से अचानक गोली चल पड़ी और विधायक का पैर चीरते हुए निकल गई। पैर में गोली लगते विधायक गिर गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विधायक के समर्थक उनको लेकर तुलसी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी पूनम ने पहुंचकर विधायक का हाल चाल लिया है। डॉक्टरों ने विधायक की हालत खतरे
होली के हुड़दंग में सब इंस्पेक्टर को मारा चाकू, एक आरोपी गिरफ्तार

होली के हुड़दंग में सब इंस्पेक्टर को मारा चाकू, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्लीः दिल्ली में होली के हुड़दंग के बीच कुछ युवकों ने एक सब इंस्पेक्टर को चाकू मार दिया. पीड़ित एसआई को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. घटना उस वक्त हुई, जब दिल्ली पुलिस के एसआई अपनी कार से कहीं जा रहे थे. तभी कुछ युवकों ने उनकी कार पर रंग डाल दिया. इसी बात पर उनका युवकों से विवाद हुआ और तभी एक युवक ने सब इंस्पेक्टर को चाकू घोंप दिया. घायल सब इंस्पेक्टर दिल्ली के निहाल विहार थाने में तैनात है. जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में अपने दोस्तों के साथ पीसी कैम्प रघुवीर नगर इलाके के पास से निकल रहे थे. तभी होली खेल रहे कुछ लड़कों ने रंगीन पानी सब इंस्पेक्टर की गाड़ी पर डाल दिया. इसी बात को लेकर सब इंस्पेक्टर और उन लड़कों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में झगड़े में बदल गया. तभी उन लड़कों ने सब इंस्पेक्टर के पेट मे चाकू मार दिया. हमले की वारदात को अंजाम देकर आ
सऊदी अरब में भारतीय युवक की मौत, घर पहुंचा किसी विदेशी महिला का शव

सऊदी अरब में भारतीय युवक की मौत, घर पहुंचा किसी विदेशी महिला का शव

केरल : केरल के तिरुवनंतपुरम शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के मूल निवासी एक शख्स की सऊदी अरब में मौत हो गई थी. उसका शव भारत लाया गया. मगर जब शव का ताबूत खोला गया तो उसमें से उस शख्स की बजाय किसी महिला की लाश मिलने से सब हैरान रह गए. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस और विदेश मंत्रालय को अवगत करा दिया है. एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तिरुवनंतपुरम से 90 किलोमीटर दूर कोन्नी गांव में रहने वाला 28 वर्षीय रफीक सऊदी अरब में काम करता था. लेकिन पिछले माह दिल का दौरा पड़ने से वहां उसकी मौत हो गई थी. सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसका शव भारत लाया गया. बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात रफीक के शव वाला ताबूत उसके गांव कोन्नी पहुंचा. लेकिन जब कोन्नी गांव में वो ताबूत खोला गया तो सबके होश उड़ गए. उसमें रफीक का पार्थिव शरीर नहीं, बल्कि एक महिला की लाश थी. जिसे देखकर