Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में था

जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में था

दिल्ली : पुलवामा हमले के बाद दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दिल्ली से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य सज्जाद खान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से पहले ही सज्जाद भागकर दिल्ली आ गया था. लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के सम्पर्क में था. जानकारी के मुताबिक सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया. सज्जाद खान के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे. जिन्हें सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया था. अब सज्जाद की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि जैश दिल्ली में भी हमला कर सकता है. ऐसे में सज्जाद का
332 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 10 लोग गिरफ्तार

332 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 10 लोग गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 83 किलोग्राम हेरोइन की एक खेप बरामद कर ली है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 332 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बता दें कि दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरोइन की एक बड़ी खेप छुपाई गई है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दिल्ली में इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची. बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में दिल्ली में 120 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन पकड़ी गई थी और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
अवैध संबंधों के शक में होली पर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

अवैध संबंधों के शक में होली पर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

होली के पर्व में गुरुवार को उस समय रंग में भंग पड़ गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी। पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के ग्राम गुठावली टीकरी निवासी अमित पुत्र देशराज ने अपने चचेरे भाई अजय (17 वर्ष) के घर जाकर उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने घर आकर अपनी पत्नी पूजा (22 वर्ष) को भी गोली मार दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अजय और पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पूजा के हाथ में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अमित को शक था कि प
मासूम बच्चे को कुचल कर लाश को कार के डिक्की में डाल कर भाग रहे थे भाई-बहन, भाई गिरफ्तार

मासूम बच्चे को कुचल कर लाश को कार के डिक्की में डाल कर भाग रहे थे भाई-बहन, भाई गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के आरे कॉलोनी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने एक मासूम बच्चे को अपनी कार से कुचल कर उसकी हत्या कर दिया बच्चे की मौत के बाद लाश को कार के डिक्की में डाल कर भागने की कोशिश किया लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पीछा कर उस शक्श को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि इस दर्दनाक घटना में आरोपी के साथ उसकी बहन भी थी हैरानी की बात ये है कि बच्चे की लाश को आरोपी की बहन ने कार की डिक्की में डाला और फरार होने की योजना बनाई के हाथ लगी जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब दोपहर 12.30 बजे आरे कॉलोनी स्थित फ़िल्टर पाड़ा इलाके में 4 वर्षीय अरहान खान अपने घर के सामने खेल रहा था, उसी समय तेज गति से आ रही महिंद्रा कार ने अरहान को कुचल दिया और लगभग 20 फिट तक घसीटते हुए लेकर गया पास में मौजूद लोगों ने बताया कि अरहान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी लेकिन ड्राइवर ने अनान फानन में लाश को ठिकाने लग
सोती रही पत्नी, फंदे से लटका पति

सोती रही पत्नी, फंदे से लटका पति

मुंबई: दहिसर में एक ३३ वर्षीय सब्जी विक्रेता ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देर रात के समय हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बगल में सो रही मृतक के पत्नी की नींद टूटी। रावल पाड़ा इलाके में स्थित श्रीकृपा एसआरए नामक इमारत में घटी इस घटना को लेकर नेशनल सर्वेंट ऑफ इंडिया नामक ट्वीटर अकाउंट से प्रधान-मंत्री, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के डीजीपी, मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस आयुक्त को ट्वीट करके यह हत्या का मामला होने का दावा किया गया है। ट्वीट में किसी रामू और भीम नामक शख्स द्वारा अर्जून और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने तथा उनकी सम्पत्ति पर जबरन कब्जा कर लिए जाने का दावा किया गया है लेकिन उक्त ट्वीट करनेवाले से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी ओर दहिसर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत पिन्गले ने बताया कि अर्जून को शराब पीने की लत थी।
आरोपी इंजिनियर पुलिस हिरासत में भेजे गए

आरोपी इंजिनियर पुलिस हिरासत में भेजे गए

मुंबई : सीएसटी ब्रिज हादसे के बाद बीएमसी प्रशासन हर ब्रिज की साल में कम से कम एक बार ऑडिट करने का विचार कर रहा है। इसकी पुष्टि बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने की। दरअसल, ब्रिजों की देखरेख के लिए ब्रिज इन्सपेक्शन अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है, जिसके मुखिया चीफ ब्रिज इंस्पेक्टर होंगे। यह ऑडिट के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट की तर्ज पर ही यह अथॉरिटी एक सर्टिफिकेट जारी करेगी। जरूरत पड़ने पर ब्रिजों का हर तीन महीने में भी ऑडिट होगा। अधिकारी ने बताया कि यदि तीन-तीन महीने पर ऑडिट होगा तो उनकी बेहद विस्तृत ऑडिट संभव नहीं होगा।
मोज़ाम्बिक, ज़िम्बॉब्वे और मलावी में ईडाय तूफ़ान से भारी तबाही, हज़ारों की मौत की आशंका

मोज़ाम्बिक, ज़िम्बॉब्वे और मलावी में ईडाय तूफ़ान से भारी तबाही, हज़ारों की मौत की आशंका

दक्षिणी अफ़्रीका: पानी में तैरती सैकड़ों लाशें. टूटकर बिखरे पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से अवरुद्ध सड़कें. जगह-जगह दरकती ज़मीन और तक़रीबन 177 किलोमीटर की रफ़्तार से कहर बरपाता तूफ़ान ईडाय. बुरी तरह ज़ख़्मी लोगों से भरे अस्पताल और किसी तरह जान बचाने की की कोशिश करते हज़ारों लोग. पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी अफ़्रीका के तीन देशों में ऐसे ही भयानक मंज़र देखने को मिल रहे हैं. ये तीन देश हैं- मोज़ांबिक, ज़िम्बॉब्वे और मलावी. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि तूफ़ान ईडाय शायद दक्षिण अफ़्रीकी इलाकों में आई अब तक की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है. एक वक़्त पर तो मोज़ाम्बिक के तक़रीबन 70 लाख लोग साइक्लोन ईडाय के सीधे संपर्क में थे. अकेले मलावी में 900 से ज़्यादा लोग इस तूफ़ान की चपेट में आ चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र से मिली जानकारी के मुताबिक़ तूफ़ान की वजह से छह मीटर तक गहरी बाढ़ भी आई है और इससे
सीएम फडणवीस की मौजूदगी में थामेंगे बीजेपी का हाथ

सीएम फडणवीस की मौजूदगी में थामेंगे बीजेपी का हाथ

मुंबई : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में राजनीतिक असरदार रखने वाले मोहिते पाटील परिवार के रणजीत सिंह मोहिते पाटील एनसीपी छोड़ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। रणजीत सिंह एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटील के पुत्र हैं। पाटील का यह कदम एनसीपी चीफ शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने कलूज में अपने हजारों समर्थकों के समक्ष ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वानखेडे स्टेडियम के गरवारे हॉल में बुधवार दोपहर बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने एनसीपी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। खबर है कि बीजेपी ने उन्हें माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी देने का भरोसा दिया है। रणजीत सिंह मोहिते पाटील के पिता विजय सिंह 2014 की मोदी लहर के बावजूद एनसीपी के टिकट पर माढा से चुनाव जीते थे। हाल ह
2 बीवियों को ‘खुश’ रखने के लिए छापे 5 लाख के नकली नोट, गिरफ्तार

2 बीवियों को ‘खुश’ रखने के लिए छापे 5 लाख के नकली नोट, गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक स्क्रिप्टराइटर को कथित रूप से जाली नोट छापने और करीब 15 लाख रुपये मार्केट में जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी दो बीवियां हैं जिनके गुजारा भत्ता और उन्हें खुश रखने के लिए उसने ऐसा किया। मुंबई के बोरिवली स्थित एसवी रोड में पुलिस ने आरोपी देव कुमार रामरतन पटेल (37) को रंगे-हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय बैग के साथ संदिग्ध रूप से घूम रहा था। उसके बैग की जांच करने के बाद जाली नोट सामने आए। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामरतन पटेल कई टीवी सीरियल की स्क्रिप्ट लिख चुका है जिसमें ईश्वर एक अपराध भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के नालासोपारा घर में छानबीन की जहां से 5 लाख रुपये के नकली नोट मिले। इसमें 2 हजार, पांच सौ और 200 के जाली नोट थे। पुलिस ने आरोपी के घर से एक कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर भी जब्
ड्रेनेज चेंबर में उतरे 2 किसानों की दम घुटने से मौत, 4 बेहोश जबकि 1 का अब तक सुराग नहीं

ड्रेनेज चेंबर में उतरे 2 किसानों की दम घुटने से मौत, 4 बेहोश जबकि 1 का अब तक सुराग नहीं

महाराष्‍ट्र: महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक ड्रेनेज चेंबर में उतरे दो किसानों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने चार किसानों को बचा लिया जबकि एक किसान का अब तक पता नहीं चल पाया है। साझे में खेती करने वाले इन किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए ड्रेनेज चेंबर में इलेक्ट्रिक मोटर लगाया था। जानकारी के मुताबिक, किसान जनार्दन साबले (55) इलेक्ट्रिक मोटर में आई खराबी को चेक करने के लिए सबसे पहले ड्रेनेज चेंबर में उतरे। जब काफी देर तक जर्नादन चेंबर से बाहर नहीं निकले तो बाहर खड़े उनके रिश्‍तेदारों ने उन्‍हें आवाज दिया। कोई जवाब न पाकर छह अन्‍य किसान रामकिशन माने (47), उमेश कावड़े (40), दिनेश दाराके (37), नवनाथ कावड़े (40), प्रकाश वाघमारे (55) और रमेश्‍वर दांबे (27) जनार्दन को ढूंढने के लिए चेंबर में उतरे। थोड़ी ही देर के बाद चेंबर में