जम्मू-कश्मीर: PDP तलाश रही कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाएं
जम्मू-कश्मीर में कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से पीडीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। जब भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस लिया था तो उस समय कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार बनाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद ही राज्यपाल शासन लगा। अब कांग्रेस व पीडीपी के बीच खिचड़ी पकनी शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क में हैं। महबूबा की गुलाम नबी आजाद और सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए दोनों पार्टियां सरकार बनाने की कोशिश में हैं।
कांग्रेस की तीन जुलाई को श्रीनगर में अहम बैठक होने जा रही है। इसमें पार्टी के विधायकों, एमएलसी, पूर्व विधायकों और पूर्व एमएलसी को बुलाया गया है। बैठक में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पा









