लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में चुनावी गांठ बांधने में जुटे राजनीतिक दल
मुंबई
दिसंबर-जनवरी महीने में लोकसभा चुनाव की संभावनाओं ने महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों की गहमागहमी बढ़ा दी है। आगामी चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना को चुनौती देने के लिए विपक्ष समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनावी गांठ बांधने की जुगत लड़ा रहा है। विभिन्न दलों के नेता आपस में मिल रहे हैं और सहमति बनाने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस-एनसीपी तो सैद्धांतिक रूप से मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। अब प्रयास अन्य छोटे दलों को अपने साथ लाने का है, ताकि बीजेपी विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके। उधर सत्ता पक्ष शिवसेना-बीजेपी के बीच भी मेल-मिलाप की कोशिशें चल रही है। हालांकि यह कोशिशें अब तक सिर्फ बीजेपी की तरफ से हो रही हैं और शिवसेना अकेले के दम पर चुनावी मैदान में उतरने की बात बार-बार दोहरा रही है। चुनावी गांठ बांधने की गहमाहमी का यह घटनाक्रम बुधवार को भी तेज रहा।
राज-आव्हाड मु








