केजरीवाल-एलजी विवाद, अब तक जो मालूम है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले पांच दिनों से उपराज्यपाल के घर पर धरने पर बैठे हैं. केजरीवाल के साथ उनके तीन मंत्री भी हैं.
शुक्रवार को धरने पर बैठे-बैठे ही उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है.
आठ मिनट के इस वीडियो में उन्होंने सोमवार 11 जून की शाम से लेकर अब तक की पूरी कहानी सुनाई. अपनी मांग दोहराई और न मानने पर केंद्र सरकार को दोबारा जन आंदोलन की चेतावनी दी.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक आईएएस अफ़सर हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार जन कल्याण की योजनाएं लागू नहीं कर पा रही है. इसलिए, उन्होंने प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल दोनों से गुहार लगाई है कि वो अफ़सरों की हड़ताल जल्द से जल्द ख़त्म कराएं और उन्हें काम पर लौटने का आदेश दें.
इस बारे में उन्होंने दो दिन में दो चिठ्ठियां प्रधानमंत्री को लिखी हैं.
चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है, "दिल्ली के सिग्नेचर ब









