हॉर्न बजाकर मांगी साइड तो मारा चाकू
इंद्रपुरी
इंद्रपुरी इलाके में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, ललित परिवार के साथ इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में रहते हैं। उनकी वैन है। शुक्रवार रात वह वैन अपने घर के नजदीक नाले के पास खाली जगह में खड़ी करने जा रहे थे। इस दौरान देखा कि गली में मोहम्मद इख्तियार अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा है। उसके हाथ में चाकू था। गली में झगड़ा करने की वजह से जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। उन्होंने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा। दो-तीन बार हॉर्न बजाया। इससे इख्तियार आग बबूला हो गया। पास आकर उसने ललित के साथ गाली-गलौज की। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को शांत करा दिया। वह आगे निकलकर गाड़ी खड़ी करने लगे। इख्तियार भी व








