Monday, September 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

ठाणे की महापौर मीनाक्षी शिंदे को धमकाने वाला गिरफ्तार

ठाणे की महापौर मीनाक्षी शिंदे को धमकाने वाला गिरफ्तार

ठाणे: महापौर मीनाक्षी शिंदे को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम तथा छोटा शकील के नाम पर फोन कर धमकी देने वाले युवक को ठाणे पुलिस के हफ्ता वसूली निरोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मुंब्रा निवासी वसीम सादिक अली मुल्ला के फोन को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने घटना के पीछे किसी राजनीतिक वैमनस्यता की बात से इनकार किया है। डीसीपी दीपक देवराज के मुताबिक, वसीम मुल्ला ने करीब 8 वर्ष ओमान और सऊदी में नौकरी की थी और पिछले एक साल से वह बेकार था। 17 सितंबर को रात पौने 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मीनाक्षी शिंदे के मोबाइल पर फोन किया था और खुद को डोंगरी में रहने वाला तथा दाऊद व छोटा शकील से जुड़ा बताया था। उसने धमकी के लहजे में कहा था कि ठाणे में बहुत विवाद करती हो, झगड़ा करती हो। ठीक से नहीं रहती हो। अगर ठीक से नहीं रही और अपने आचरण में बदलाव नहीं किया, तो तुम्हें उठा लिया जाएगा और परिवार के सदस्यों को
अंतरराष्ट्रीय अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़

अंतरराष्ट्रीय अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़

मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मध्यवर्ती कक्ष प्रकोष्ठ ने सानपाडा में अवैध रूप से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गुरुवार को 5 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम मंसूर अली कासिम शेख, मोहम्मद साजिद मोहम्मद जुनेद शेख, मोहम्मद जहीर साईमोहम्मद शेख, मिहम्मद फरहान मोहम्मद तसदीक शेख (चारों आरोपी ट्राम्बे, मुंबई के निवासी) तथा मुर्तुजा अख्तर मोटरवाला (निवासी मीरा रोड, ठाणे) बताए जा रहे हैं। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि वहां मंसूर अली कासिम शेख अपने साथियों के साथ 'कांसीअर्ज हेल्प केयर सॉल्यूशन सर्विसेज' नाम से रात के समय कॉल सेंटर चला रहा था। इस स्थान पर मंसूर अली कासिम शेख 'टेक प्रॉसेस' तकनीक से इंटरनेट द्वारा अंतरराष्ट्रीय कॉल करके अमेरिकी नागरिकों को फंसाया जाता था। आरोपी लोग अमेरिकी नागरिकों को फोन पर यह कहकर डराते थे कि 'त
हुआ विवाद, तो यात्री की अंगुली काट ली

हुआ विवाद, तो यात्री की अंगुली काट ली

मुंबई : इस शहर के लिए लोकल ट्रेन जिंदगी है, लेकिन सफर सुहाना होने के बजाय तनाव भरा होता जा रहा है। खचाखच भरी ट्रेनों में छोटी-छोटी बातों पर बड़े-बड़े झगड़े हो रहे हैं। पिछले 2-3 दिनों से ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने मुंबईकरों को भी शर्मसार किया है। लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री से मारपीट करने की घटना अभी भूले ही नहीं थे कि एक ऐसा ही और मामला सामने आया है। मध्य रेलवे की तेज लोकल में यात्रा के दौरान खड़े रहने की जगह को लेकर दो यात्रियों में इतना झगड़ा बढ़ गया कि एक ने दूसरे की उंगली काट ली। यह घटना मध्य रेलवे पर शाम के समय आसनगांव लोकल में हुई है। मामला कुर्ला जीआरपी में दर्ज हुआ है। जीआरपी द्वारा बताया गया कि महेश डुंबरे नाम के यात्री के साथ यह घटना हुई है। आरोपी उसकी तर्जनी उंगली का ऊपरी हिस्सा काट गया। डुंबरे पिछले दस वर्षों से आसनगांव लोकल से ठाणे और दादर तक यात्रा करता है। लोक
2022 से पहले तैयार हो जाएगा समृद्धि महामार्ग : एकनाथ शिंदे

2022 से पहले तैयार हो जाएगा समृद्धि महामार्ग : एकनाथ शिंदे

मुंबई : समृद्धि महामार्ग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुंबई से नागपुर को जोड़ने वाले इस महामार्ग पर दो साल बाद 150 की रफ्तार से गाड़ियां तेजी से दौड़ेंगी। सार्वजनिक लोकनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने बांद्रा में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के कार्यालय में अपने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने   कहा कि समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के विकास की धुरी साबित होगी। समृद्धि महामार्ग में मुआवजे के मामले में शिंदे ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ कि मुआवजे के मामले  में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई। लोगों को सीधे उनके खातों में करीब 6850 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। समृद्धि महामार्ग के कारण विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र  के किसानों और उद्योग-धंधों को फायदा होगा। शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान सड़क विकास निगम 6 हजार करोड़ के घाटे में चला गया था, लेकिन प
फिर भूकंप के झटके

फिर भूकंप के झटके

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पालघर में दोपहर 3.30 बजे भूकंप के झटकों के कारण आम लोगों के  बीच अफरा-तफरी मच गई। इस भूकंप के कारण कुछ मकानों को भी नुकसान होने की खबरें हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया  है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पालघर के तालसारी, डहाणू और दापचरी इलाकों में शुक्रवार दोपहर नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक आए भूकंप के कारण लोग  अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर भागते दिखे। वहीं झटकों के बाद कुछ देर तक इन इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भूकंप के कारण इन इलाकों में कुछ मकानों  में नुकसान होने की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने के अंत में भी पालघर के कुछ इलाकों म

आरे कारशेड को लेकर शिवसेना और राकांपा में टकराव

मुंबई : गोरेगांव स्थित आरे में मेट्रो कारशेड बनाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को वृक्ष प्राधिकरण की बैठक में शिवसेना के सदस्यों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। बैठक  में प्राधिकरण समिति अध्यक्ष एवं मनपा आयुक्त प्रवीणसिंह परदेशी के समक्ष ही स्थाई समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव और राकांपा नगरसेवक कप्तान मलिक के बीच अपशब्दों का   उपयोग हुआ। इस दौरान भाजपा के सदस्य मूक दर्शक बने हुए थे। जान से मारने की मिली धमकी के बाद शिकायत पर कप्तान मलिक को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।  गौरतलब है कि वृक्ष प्राधिकरण की पिछली बैठक में आरे के 2700 पेड़ों को काटने के प्रस्ताव को भाजपा के अलावा राकांपा के कप्तान मलिक ने समर्थन दिया था एवं कांग्रेस के  सदस्यों ने इस बैठक का बहिष्कार किया था। जिस वजह से शिवसेना के विरोध के बावजूद प्रस्ताव मंजूर हो गया था। उस समय स्थाई समिति अध्यक्ष जाधव ने अपने गुस्से का  
व्यवहार में बना रहना चाहिए दलित शब्द :  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

व्यवहार में बना रहना चाहिए दलित शब्द : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

मुंबई : रिपब्लिकन पार्टी के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में जाति का उल्लेख करते वक्त दलित शब्द का पहले भी उपयोग नहीं होता था,  ऐसे  में सरकारी रिकॉर्ड में दलित शब्द पर प्रतिबंध लगाना ठीक है, लेकिन आम बोलचाल और मीडिया में दलित शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। बुधवार को राज्य  सरकार ने एक परिपत्र निकालकर दलित शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद आठवले ने यह मांग की। उन्होंने कहा कि दलित शब्द सैकड़ों सालों से जारी समाजिक  असमानता की पीड़ा को दर्शाता है। ऐसे में हमने भारतीय दलित पैंथर संगठन की स्थापना की थी। बोलचाल में, भाषण में, समाचार पत्र, मीडिया में दलित शब्द के उपयोग पर   प्रतिबंध ठीक नहीं है। व्यवहार में दलित शब्द होना चाहिए, जबकि सरकारी दस्तावेजों में पहले से ही अनुसूचित जाति शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कर्ज उतारने के लिए मां ने बेटी को एक लाख में बेचा

कर्ज उतारने के लिए मां ने बेटी को एक लाख में बेचा

बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में कर्ज उतारने के लिए एक मां ने 15 वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में मानव तस्कर को बेच दिया। किशोरी किसी तरह बचकर तस्कर के चंगुल से भाग निकली और पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में किशोरी की मां और अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बाहरी-उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा के मुताबिक, आरोपी तस्कर की पहचान अनिल उर्फ साहिल उर्फ साजिद (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि किशोरी 12 सितंबर को पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में मां, चार भाई और बहन है। परिवार के भरण पोषण के लिए उसकी मां पर ढाई लाख रुपये का कर्ज हो गया था। वह काफी कोशिशों के बावजूद कर्ज नहीं उतार पा रही थी। इसी दौरान वह 8 सितंबर को अपनी बेटी को लेकर हजरत निजामुद्दीन के एक होटल में गई। वह
यूपी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, देश के 50 जिलों में सप्लाई करते थे नकली शराब, 12 गिरफ्तार

यूपी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, देश के 50 जिलों में सप्लाई करते थे नकली शराब, 12 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने नौ राज्यों में विभिन्न ब्रांड की नकली शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गिरोह के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके छह साथी अभी फरार हैं। करीब एक करोड़ कीमत के नकली रेपर, होलोग्राम, ढक्कन के साथ ही देशी-अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, बोतल के साथ ही तीन कारें व एक बाइक भी बरामद की गई है। बताया गया कि देशभर में करीब 50 जिलों में यह गिरोह लाइसेंसी दुकानों पर नकली शराब सप्लाई कर रहा था। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि काफी समय से जिले में नकली शराब बनाने और उसे शराब की लाइसेंसी दुकानों पर बेचे जाने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। जांच के बाद पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापु
महिला और तीन माह की बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

महिला और तीन माह की बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। जिसमें महिला तथा उसकी तीन माह की पुत्री की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सुसराल पक्ष ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। नगर के मोहल्ला समादीन निवासी जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने बहन की शादी नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी कासिम से चार वर्ष पूर्व की थी। उस दौरान उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन बहन की सुसराल के लोग दहेज से संतुष्ट नही थे और उसकी बहन को प्रताड़ित कर दो लाख रुपये की मांग करते थे। तीन माह पूर्व उसकी बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसके छोछक में उन्होंने एक लाख रुपये दिए थे लेकिन उक्त लोग उससे भी संतुष्ट नहीं हुए और फिर से बहन से बचे हुए एक लाख रुपये लाने को कहा। तब ब