Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी में नहीं मिली सुनील राउत को तवज्जो, दे सकते हैं इस्तीफा

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी में नहीं मिली सुनील राउत को तवज्जो, दे सकते हैं इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आखिर महा विकास अघाड़ी का पहला मंत्री मंडल विसात आखिर हो ही गया जिसका महारष्ट्र की जनता कयास लगा रही थी। जहाँ इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली क्रमवार शपथ वही इसमें आदित्य ठाकरे को भी मंत्री पद दिया गया। वहीं ये भी प्रासंगिक था कि शिवसेना के ही तेज़तर्रार और कद्दावर नेता संजय राउत के भाई सुनील राउत की इस कैबिनेट में कोई भी जगह नहीं बनी। आपको बता दें की संजय राउत, शिव सेना के अग्रणी और प्रथम पंक्ति के बड़े नेता माने जाते हैं वहीं पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वह निकटतम और घनिष्ट मित्रों में से एक है। विदित हो कि कल सोमवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था और एनसीपी नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी । ये भी प्रासंगिक है कि पि
मामूली विवाद में भाई ने भाई का घर फूंका, मामला दर्ज

मामूली विवाद में भाई ने भाई का घर फूंका, मामला दर्ज

पालघर: विक्रमगड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खडकी गांव में दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के घर को आग लगा दी। इससे पूरा घर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, खडकी गांव निवासी रामू सोमा टोकरे और छोटा भाई लक्ष्मण टोकरे आस-पास रहते हैं। दो दिन पहले दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बड़े भाई रामू ने पुलिस स्टेशन में छोटे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसी बात से नाराज होकर लक्ष्मण ने बड़े भाई के घर को आग लगा दी।
नशीला पदार्थ खिलाकर 72 वर्षीय वृद्धा ने लूटा

नशीला पदार्थ खिलाकर 72 वर्षीय वृद्धा ने लूटा

मुंबई: बोरीवली स्थित कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने ठगी के आरोप में 72 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का नाम कामरूनिशा शेख है। कामरूनिशा पर आरोप है कि उसने एक अंजान महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके पास से साढ़े तीन तोला सोना लेकर फरार हो गई। कामरूनिशा ने पीड़ित महिला को प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन दिलाने की बात कहकर अपने झांसे में लिया था। महिला भी उसके बहकावे में आ गई। लोन दिलाने के नाम पर कामरूनिशा ने पीड़ित महिला को अपने साथ लेकर बोरीवली में बीएमसी के कई कार्यालय घुमाए। कुछ देर बाद उसने पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। जब महिला होश में नहीं थी, तब वह महिला के बैग से सोना निकालकर भाग गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी कामरूनिशा लोनावला में है। पुलिस ने उसको लोनावला से गिरफ्तार कर लिय
तीन दिन बाद डिस्चार्ज हुए मुलायम सिंह यादव

तीन दिन बाद डिस्चार्ज हुए मुलायम सिंह यादव

मुंबई : समाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पेट में दिक्कत के कारण उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट में संक्रमण के कारण 26 दिसंबर को मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह यादव का करीब तीन दिनों तक यहां इलाज चला, जिसके बाद उन्हें रविवार शाम छुट्टी दी गई। रविवार को मुंबई के कुछ वरिष्ठ नेता भी मुलायम सिंह का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मुलायम की स्थिति रविवार को सामान्य रही। बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में भी मुलायम सिंह यादव को पेट में दिक्कत होने के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि उसके पहले इसी साल (2019) जून में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में
मुंबई : गहरे गड्ढे में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

मुंबई : गहरे गड्ढे में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार को खोपोली के पास एक टेम्पो के गहरे गड्ढे में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल शख्स को आनन-फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। खोपोली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर साढ़े 12 बजे हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। नागपुर से आ रहे इस टेम्पो में सामान लदा हुआ था। खोपोली के पास एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेम्पो गहरे गड्ढे में गिर गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में चालक अनिल गायकवाड़ और दो अन्य की मौत हो गई। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल शख्स का इलाज चल रहा है।
चार दिन पूर्व क्रिकेट खेलने में हुए विवाद में मित्र पर चाकू से हमला

चार दिन पूर्व क्रिकेट खेलने में हुए विवाद में मित्र पर चाकू से हमला

भिवंडी : चार दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर मित्रों में विवाद हुआ था, इसी विवाद में दो मित्रों ने एक मित्र को लात घूूंसो से मार पीट कर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जखमी करने की घटना बीती गैबीनगर स्थित घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मो.मेहरान मो.यूसुफ शेख (२४ निवासी याकूब मेंशन अपार्टमेंट ,गैबीनगर) चाकू के हमले में गंभीर जख्मी होने वाले मित्र का नाम है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। बता दें कि मो.मेहरान चार दिन पहले अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था।
अर्नाला पुलिस स्टेशन अंतर्गत बोलिंज इलाके में एक 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अर्नाला पुलिस स्टेशन अंतर्गत बोलिंज इलाके में एक 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विरार : अर्नाला पुलिस स्टेशन अंतर्गत बोलिंज इलाके में एक 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार पश्चिम के बोलिंज इलाके के रणपाड़ा स्थित विजया अपार्टमेंट की रहने वाली किरण राजू धोत्रे (29) जो कि सुरक्षा गार्ड की नोकरी करता है। उसने दो शादियां की है। पहली पत्नी बेटे के साथ सास ससुर के साथ रहती है और कभी-कभी वह अपनी पहली पत्नी व बेटे से मिलने के लिए जाया करता है। घटना के दिन वह अपनी पहली पत्नी व बेटे और माता -पिता से मिलने के लिए गया था। इसी बात से नाराज होकर उसकी दूसरी पत्नी संगीता ने किचन में लगे पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नवी मुंबई : बांग्लादेशी गिरफ्तार, मिले नकली दस्तावेज

नवी मुंबई : बांग्लादेशी गिरफ्तार, मिले नकली दस्तावेज

नवी मुंबई : पनवेल में एक और बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारतीय होने के कई फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। सोनाली अब्दुल खुद्दूस खान न्यू पनवेल में पिछले 5 वर्षों से और भारत में करीब 10 वर्षों से अवैध रूप से रह रही थी। उसके पास से जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एलसी) और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों में महिला बीड जिले की है। सभी प्रमाणपत्र नकली पाए गए हैं। इससे पनवेल के चिखले गांव से मराठी हिंदू परिवार में घरजमाई बनकर रह रहे इनामुल उमर मुल्ला को गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई : एसी लोकल से हुई 40 करोड़ की कमाई

मुंबई : एसी लोकल से हुई 40 करोड़ की कमाई

मुंबई : दो साल पहले क्रिसमस के मौके पर मुंबई में शुरू हुई देश की पहली वातानुकूलित ईएमयू (लोकल ट्रेन) ने अब तक 40.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन दो सालों में पश्चिम रेलवे के 95.81 यात्रियों ने इस ट्रेन की सेवा का लाभ उठाया है। चर्चगेट से विरार के बीच अप-डाउन दिशा में मिलाकर कुल 12 सर्विस रोजाना चलती हैं। दो साल पहले जिस कूल सफर की शुरुआत हुई थी, आने वाले साल में यह यात्रा और भी सुहानी होने वाली है। साल 2020 में कम से कम 50 एसी लोकल की सर्विस चलाए जाने की उम्मीद है। पश्चिम रेलवे के पास अब 4 वातानुकूलित लोकल के रेक हैं। नए रेक मिलने के बाद शनिवार और रविवार को भी एसी लोकल की सेवाएं बढ़ा दी गई थीं। एसी लोकल में अब रोजाना औसतन 18 हजार यात्री सफर करते हैं। एक ट्रेन में औसतन 1500 लोग यात्रा करते हैं। इन दो सालों में अब तक एसी लोकल के कुल 8,43,343 टिकट बिके हैं, इनमें से 1,80,778 सीजन टिकट (पास)
मुंबई : नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न पर आईपीएस के खिलाफ केस

मुंबई : नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न पर आईपीएस के खिलाफ केस

मुंबई : महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया। यह घटना छह महीने पहले किशोरी के जन्मदिन की पार्टी में हुई थी। तलोजा पुलिस ने उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पुणे में तैनात मोरे के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। किशोरी के परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, लड़की के पिता और मोरे दोस्त हैं। शिकायत के मुताबिक, इस साल पांच जून को मोरे बिना बुलाए लड़की की जन्मदिन पार्टी में पहुंच गए। उन्होंने शराब भी मांगी। शिकायत के मुताबिक, इसी पार्टी में मोरे ने किशोरी के स