Tuesday, September 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार

मुंबई : अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार रात  कोहली को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर उन्हें मुंबई की स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें 13 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अभिनेत्री  श्वेता और उनकी बेटी पलक रविवार को कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और अभिनव कोहली के खिलाफ शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करने का केस दर्ज  करवाया। इस दौरान श्वेता पुलिस स्टेशन में रोती हुई नजर आईं। श्वेता ने यह भी आरोप लगाया कि कोहली अक्सर शराब के नशे में हंगामा करते हैं। इसके बाद कोहली से चार घंटे  तक पूछताछ हुई और फिर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप के मुताबिक, अभिनव ने श्वेता की बेटी पलक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। श्वेता ने अभिनव
कई जिलों में आई भयंकर बाढ़, पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने कसी कमर

कई जिलों में आई भयंकर बाढ़, पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने कसी कमर

मुंबई : राज्य में कोल्हापुर, सांगली, सातारा सहित कई जिलों आई में भयंकर बाढ़ आने के कारण परिस्थिति गंभीर है, जहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही  है। कोल्हापुर और सांगली जिले में भयंकर बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के बाद उनके पुनर्वसन की जवाबदारी भाजपा ने ली है, जिसके तहत भाजपा के सांसदों,  विधायकों, नगरसेवकों, सभी जिला पंचायत सदस्यों सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से अपना एक महीने का वेतन भाजपा आपदा कोष में जमा करने का आवाहन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसकी जानकारी दी। पाटिल ने बताया कि पार्टी के सांसदों और विधायकों की तर्ज पर हमने पार्टी  के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए 100 रुपए या परिस्थिति के मुताबिक़ मदद करने के लिए निधि जमा करने का आवाहन किया है।  प
अधेड़ बना ‘भीड़तंत्र’ का शिकार, बच्चा चोर के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान

अधेड़ बना ‘भीड़तंत्र’ का शिकार, बच्चा चोर के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान

बच्चा चोरी करने के शक में टूंडला में एक अधेड़ भीड़तंत्र का शिकार बन गया। भीड़ ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अधेड़ को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर भीड़ से व्यक्ति को बचाया। पुलिस ने उपचार के लिए पीड़ित को अस्पताल भेजा है। शनिवार को टूंडला के सुभाष चौराहे पर उस समय खलबली मच गई जब भीड़ ने बच्चा चोर समझकर एक अधेड़ को पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर्फ शक में अधेड़ की पिटाई की गई। व्यक्ति को इतना पीटा गया कि वो लहूलुहान हो गया।  पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया और थाने लाई। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति मानसिक रोग से ग्रसित लग रहा है। पीड़ित को अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले टूंडला में शुक्रवार को भी कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं घटित हुई थीं जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है।
चरित्र पर था शक, इसलिए गर्भवती पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

चरित्र पर था शक, इसलिए गर्भवती पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने के संजय नगर खेड़ा में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका छह माह की गर्भवती थी। दोनों के बीच हुई हाथापाई में आरोपी पति को भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी बिलासपुर सकटक्वा गांव निवासी आकाश संजय नगर खेड़ा में अपनी पत्नी बबली (उम्र 22) के साथ रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वर्तमान में बबली गर्भवती थी, जिसे लेकर आकाश बबली के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार देर रात भी आकाश और बबली के बीच विवाद हुआ तो दोनों मारपीट पर उतर आए। बचाव के लिए बबली ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध में आकाश ने बबली का गला दबा दिया, जिससे बबली की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को उपचार के लिए जिल
कार मालिकों से 2.83 करोड़ की ठगी

कार मालिकों से 2.83 करोड़ की ठगी

नवी मुंबई: अलग-अलग कंपनियों में किराए पर कार लगाने के नाम पर पनवेल शहर पुलिस ने दो महाठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ठगों ने अलग-अलग कंपनियों में कार किराए पर लगाने के बहाने शिकायतकर्ताओं की 63 कारें हड़प ली थीं। ठग कारों को कहीं गिरवी रखकर रुपये ले लेते थे। इन्होंने 2 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये ठगी की है। आरोपी लोगों को कंपनी में गाड़ी लगाने के बदले 30 हजार रुपये महीने मिलने का लालच देते थे।
रूट पर चट्टान खिसकने से ट्रेनों पर असर, कई रद्द

रूट पर चट्टान खिसकने से ट्रेनों पर असर, कई रद्द

मुंबई : रेलवे के पुणे-मुंबई रूट पर चट्टाने खिसकने के कारण ट्रैक को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ आने से अब लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वालों को और इंतजार करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में बाढ़ के कहर में करीब 30 लोग जान गंवा चुके हैं। मध्य रेलवे ने पहले बताया था कि सोमवार तक मुंबई-पुणे रेलवे रूट शुरू हो जाएगा। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि यह रूट शुरू होने में अभी और समय लगेगा। फिलहाल पुणे, कर्नाटक और पश्चिम महाराष्ट्र जाने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनों को लंबे रूट से डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। शनिवार को महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता, डीआरएम एस.के. जैन और वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्जत-लोनावाला के घाट सेक्शन का दौरा किया। यहां राहत कार्य के लिए रेलवे के सैकड़ों कर्मचारी लगे हुए हैं। इन्हीं हालात के कारण पश्चिम रेलवे की
अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

ठाणे: अभिनेत्री प्रज्ञा पारकर आत्महत्या मामले में ठाणे की कलवा पुलिस ने पति प्रशांत पारकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पड़ोसियों और पारकर के रिश्तेदारों से पूछताछ की थी, जिसमें पता चला था कि प्रज्ञा और प्रशांत में अनबन चल रही थी। इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान प्रज्ञा ने शुक्रवार सुबह पहले अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा और फिर खुदकुशी कर ली। प्रशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रज्ञा मराठी और हिंदी सीरियल के साथ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और मॉडलिंग भी करती थीं। प्रज्ञा और प्रशांत का 19 साल पहले विवाह हुआ था, जिनकी एक ही बेटी थी, जो 12वीं में पढ़ती थी।
चरित्र पर था शक, इसलिए गर्भवती पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

चरित्र पर था शक, इसलिए गर्भवती पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने के संजय नगर खेड़ा में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका छह माह की गर्भवती थी। दोनों के बीच हुई हाथापाई में आरोपी पति को भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी बिलासपुर सकटक्वा गांव निवासी आकाश संजय नगर खेड़ा में अपनी पत्नी बबली (उम्र 22) के साथ रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वर्तमान में बबली गर्भवती थी, जिसे लेकर आकाश बबली के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार देर रात भी आकाश और बबली के बीच विवाद हुआ तो दोनों मारपीट पर उतर आए। बचाव के लिए बबली ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध में आकाश ने बबली का गला दबा दिया, जिससे बबली की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को उपचार के लिए जि
शराब की बोतल से दिल्ली पुलिस ने कैसे सुलाझाया मर्डर केस

शराब की बोतल से दिल्ली पुलिस ने कैसे सुलाझाया मर्डर केस

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक नेपाली युवक की हत्या के मामले में वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने गुरुवार को 32 वर्षीय हरबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से बरामद शराब की बोतल पर लगे बारकोड की मदद से शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक नेपाली युवक ने उसे थप्पड़ मारा था। इसी कारण उसने पत्थर से वार कर नेपाली युवक की हत्या की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि सात जून की सुबह पुलिस  को आइएलबीएस अस्पताल के पास खाली प्लाट में एक युवक की लाश मिली थी। उसके सिर पर पत्थर से वारकर हत्या की गई थी। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने उसकी फोटो दिल्ली के सभी थानों में चस्पा कराई। साथ ही वसंत कुंज साउथ थाने
बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। कलवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घर से एक सूइसाइड नोट जब्त किया है। इसमें महिला ने बेटी की हत्या कर आत्महत्या करने और किसी को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रज्ञा पारकर (40) अपने पति प्रशांत पारकर तथा बेटी श्रुति (18) के साथ मनीषा नगर की गौरी सुमन इमारत में रहती थी। प्रज्ञा छोटे-मोटे मराठी टीवी सीरियलों में काम करती थी। प्रशांत पारकर निजी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। श्रुति बारहवीं में पढ़ती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे प्रशांत पारकर जिम गए थे। वे 9.30 बजे जब वापस घर लौटे तो काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। चाबी बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो भीतर पत