जब साली बोली बालिग हूं और जीजा के साथ ही रहूंगी, जानें फिर क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के आगरा में छोटी बहन को अपने जीजा से ही प्यार हो गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। 19 अगस्त को दोनों रफूचक्कर हो गए। मामला पुलिस तक आया। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। कोर्ट में बयान कराए। साली ने साफ बोल दिया कि बालिग है। जीजा के साथ ही रहेगी। घंटों थाने में पंचायत भी चली, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। लोगों ने समझाया। उसके कारण बड़ी बहन का घर खराब हो रहा है। उसे इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा।
युवती कालिंदी विहार क्षेत्र की निवासी है। जीजा सीमा सुरक्षा बल में जवान है। बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। आठ साल पहले बड़ी बहन से उसकी शादी हुई थी। घर में ही चल रही प्रेम कहानी का पता चलने पर बड़ी बहन ने बवाल किया। माहौल गर्माते ही 19 अगस्त को जीजा-साली रफूचक्कर हो गए। युवती के परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। 23 अगस्त को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ








