ठाणे में एक शख्स की नाले में समाने से मौत, मरीन ड्राइव में दो युवक डूबे
मुंबई. मुंबई में बरसात के बीच दो लोग मरीन ड्राइव में डूब गए। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ नौसेना की टीम भी युवकों की तलाश कर रही है। बारिश का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र के मलाड, कल्याण और पुणे शहर में देखने को मिल रहा है।
नाले में डूबा एक शख्स
महाराष्ट्र में भिवंडी के औचितपाड़ा में बाढ़ के पानी से लबालब भरे नाले में एक युवक के डूबने से मौत हो गइ। जिला आपदा नियंत्रण ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान भिवंडी निवासी मोहम्मद आसिफ जैनुद्दीन सिद्दीकी (19) के रूप में हुई है।
लोकल ट्रेन पर पेड़ गिरा
शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं वीकेंड होने के बावजूद लोकल ट्रेनों में ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। बारिश और तेज हवाओं के कारण मुलुंड स्टेशन के शेड और लोकल ट्रेन पर पेड़ गिर पड़ा है। वहीं मुंबई से सटे पालघर में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
ठाण









