Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

नालासोपारा में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

नालासोपारा में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

नालासोपारा: पालघर एसएस ब्रांच (अनैतिक मानवी वाहतुक शाखा) की टीम ने मंगलवार शाम नालासोपारा के टाकीपाडा इलाके में छापेमारी के दौरान तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे पालघर एसएस ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि टाकीपाडा स्थित सारा अपार्टमेंट में कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने एक फ्लैट पर छापामार कर विपुल यूनुस मियां (24) नाजीर हुसैन इस्माइल शेख (22) व सुमय्या यास्मीन इदरिश अली (24) को गिरफ्तार किया है।
राज ठाकरे के खिलाफ लिखी पोस्ट, मामला दर्ज

राज ठाकरे के खिलाफ लिखी पोस्ट, मामला दर्ज

कल्याण: सोशल मीडिया फेसबुक पर राज ठाकरे के विरोध में विकास होले ने अपमानजनक पोस्ट लिखी, वहीं अजय पाटील ने उसे लाइक किया और राज के विरुद्ध अपमानजनक कॉमेंट्स कर दिया। यही नहीं, उन्होंने यह भी लिखा कि अगर हिम्मत है, तो हमारे खिलाफ मामला दर्ज कराओ। पोस्ट पर नजर पड़ते ही मनसे के उप शहर अध्यक्ष योगेश गंवाने ने कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला डॉक्टर की गला रेतकर हत्या करने वाला दोस्त उत्तराखंड से गिरफ्तार

महिला डॉक्टर की गला रेतकर हत्या करने वाला दोस्त उत्तराखंड से गिरफ्तार

दिल्लीः मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में एमबीबीएस महिला डॉक्टर की मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव फ्लैट में खून से लथपथ मिला था। इस हत्या में पुलिस को उसके ही मित्र डॉक्टर चंद्र प्रकाश पर शक था जिसे दिल्ली पुलिस ने दो दिन बाद उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उसे उत्तराखंड से दिल्ली लाकर इस मामले की पूछताछ करेगी। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला... गौरतलब है कि महिला डॉक्टर के गले पर किसी धारदार हथियार से कट का निशान मिला था। मृतका की शिनाख्त राजेंद्र नगर, गोरखपुर, यूपी निवासी डॉ. गरिमा मिश्रा (29) के रूप में हुई। वह दिल्ली में रहकर एमडी के लिए कोचिंग कर रही थी। गरिमा के फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त बहराइच निवासी डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी फरार था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक टीम को बहराइच रवाना कर दिया था। शुरुआती जांच के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या क
श्रीलंका: दुनिया में कहां-कहां है बुर्क़े और नक़ाब पर बैन?

श्रीलंका: दुनिया में कहां-कहां है बुर्क़े और नक़ाब पर बैन?

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत के बाद सरकार ने आपात क़दम उठाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है. राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी तरह का कपड़ा जिससे चेहरा या पहचान छुपाई जा सके, प्रतिबंधित है. प्रतिबंध का समर्थन करने वालों का कहना है कि सुरक्षा के लिए यह ज़रूरी है और ये क़दम नस्लीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों को आत्मसात करने को बढ़ावा देता है.लेकिन मानवाधिकार समूहों का कहना है कि ये नियम मुस्लिम महिलाओं के ख़िलाफ़ भेदभाव है, उनमें से कुछ इस परिधान को धार्मिक ज़रूरत के तौर पर देखते हैं. 2018 में जब डेनमार्क में पूरा चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगाया गया तो इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए. क़ानून के मुताबिक़, सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने के लिए
राहुल गांधी वाले बंगले का बच्चन फैमिली का कनेक्शन

राहुल गांधी वाले बंगले का बच्चन फैमिली का कनेक्शन

मुंबई : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विरोधियों द्वारा उठाए गए सवाल भले ही चुनावी मुद्दा बनें या न बनें लेकिन इस विवाद ने कभी गांधी और बच्चन परिवार के करीबी रिश्तों को एक बार फिर लोगों के बीच ला दिया है। हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर की तफ्तीश में पता चला है कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने अपनी शिकायत में जिस पते (2, फ्रॉग्नल वे) का जिक्र किया है, उसी घर में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ भारत आने से पहले अपने परिवार के साथ रहते थे। अनबन से पहले बच्चन और गांधी परिवार के रिश्ते काफी मधुर थे। अजिताभ भी सोनिया गांधी और उनके बच्चों के साथ सुख-दुख में खड़े रहते थे। शायद यही वजह थी कि सक्रिय राजनीति में आने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली में अमिताभ और अजिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए अपने 'मामू' का आशीर्वाद लिया था। बच्चन और गांधी परिवार के अंदरूनी सूत्रों का कहना
महाराष्‍ट्र दिवस पर अमेरिकी राजनयिकों ने बोले मराठी फिल्‍मों के डायलॉग

महाराष्‍ट्र दिवस पर अमेरिकी राजनयिकों ने बोले मराठी फिल्‍मों के डायलॉग

मुंबई : मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास ने भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहब फाल्‍के को श्रद्धांजलि के तौर पर एक अनोखा विडियो शेयर किया है। मौका था 30 अप्रैल को दादासाहब फाल्‍के का जन्‍मदिन और 1 मई को होने वाले महाराष्‍ट्र दिवस की पूर्व संध्‍या का। इस विडियो में अमेरिकी दूतावास के चार कर्मचारियों ने मशहूर मराठी फिल्‍मों के डायलॉग बोले हैं वह भी ठेठ मराठी अंदाज में। ये संवाद मराठी फिल्‍मों के प्रसिद्ध पात्रों के साथ जुड़े हुए हैं। लिन मू बनीं रिंकू राजगुरु लिन मू नाम की अमेरिकी अधिकारी ने सुपरहिट फिल्‍म 'सैराट' की रिंकू राजगुरु का रोल किया है और उनका ही मशहूर डायलॉग बोला है, 'ए मांग्‍या, सोड ताल्‍या, अरे तुला मराठीत....' जिसका हिंदी अनुवाद है, 'ए मांग्‍या, छोड़ उसे। तुझे मराठी समझ नहीं आती तो अंग्रेजी में बोलूं ?' निक नोवाक रितेश देशमुख के रूप में वाणिज्यिक दूतावास के प्रवक्‍ता निक
गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद शरद पवार बोले-इस्तीफा दें देवेंद्र फडणवीस

गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद शरद पवार बोले-इस्तीफा दें देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गढ़चिरौली नक्सली हमले के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। शरद पवार ने ट्वीट किया कि फडणवीस के पास राज्य के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों समेत 16 लोग मारे गए। शरद पवार ने लिखा, 'जो लोग जनता की राय की परवाह ना करते हों, उन्हें कम से कम अपनी आत्मा की आवाज सुन इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन सत्ता पर काबिज लोग ऐसा नहीं करेंगे। राज्य में नक्सली गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और यह शासकों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नजरअंदाज करने का नतीजा है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, ‘इसलिए हमले की निंदा करने और जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त
शरद पवार के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध

शरद पवार के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध

मुंबई : राकांपा प्रमुख शरद पवार के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश में अच्छी प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है। अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। बता दें कि शरद पवार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर यूपीए को बहुमत के लिए जरूरी सीटें नहीं मिलीं, तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा प्रमुख मायावती और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदारों में रहेंगे। पवार ने राहुल का नाम सबसे आखिर में लिया था। पवार ने अपनी टिप्पणी में यह भी उल्लेख किया था कि गांधी पहले कई मौकों पर स्वयं को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से अलग कर चुके हैं। कांग्रेस के अलावा शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी पवार के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि पवार जिन नेताओं के
एनसीपी के निशान पर लड़ने की सलाह गलत थी: विखे पाटील

एनसीपी के निशान पर लड़ने की सलाह गलत थी: विखे पाटील

मुंबई : कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटील का कहना है कि जब राहुल गांधी ने सुजय विखेपाटील को एनसीपी के चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी, तो वह उनके लिए बड़ा आघात था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उनके पीछे खड़ी नहीं रही है। कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने अपने डॉक्टर बेटे सुजय को अहमदनगर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से लड़ाने के लिए महाराष्ट्र से दिल्ली तक एक कर दिया था। उन्होंने दिल्ली से गुहार भी लगाई कि कांग्रेस अहमदनगर सीट एनसीपी से ले लें, क्योंकि एनसीपी वहां से लगातार चुनाव हार रही है। एनसीपी को यह बात समझाने के लिए राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं ने कोई कोशिश नहीं की, उल्टे राहुल गांधी ने एनसीपी के चुनाव चिह्न पर सुजय को लड़ाने का सुझाव दिया। अहमदनगर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद राधाकृष्ण विखेपाटील ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने दिल की बात रख
युवती को देखकर अश्लील हरकत, दो गिरफ्तार

युवती को देखकर अश्लील हरकत, दो गिरफ्तार

मुंबई: 26 वर्षीय एक युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में वर्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के नाम सिंगोटवेल देवेंद्र (25) और आनंद देवेंद्र (38) हैं। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले आरोपी वर्ली इलाके में काम करते हैं। शुक्रवार को पीड़ित युवती ऑफिस से घर लौट रही थी। उस दौरान दोनों ने उससे रास्ते में छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों में से एक आरोपी आनंद ने युवती को देखकर हस्तमैथुन करने लगा। मौके पर पहुंचे युवती के मित्र और बीएमसी कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।