एयरफोर्स की फर्जी वेबसाइट बना 400 बेरोजगारों को ठगा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो इंडियन एयरफोर्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर 400 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग चुका है। स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने गिरोह में शामिल दो युवकों महेंद्र सिंह और विकास स्वामी को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं और इन्होंने राजस्थान के चुरू से बीसीए की पढ़ाई की है।
एयरफोर्स की शिकायत पर कार्रवाई
स्पेशल सेल-साइबर यूनिट के डीसीपी ने बताया कि पिछले दिनों इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों ने इस बाबत शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोगों ने इंडियन एयरफोर्स से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर नौकरी का विज्ञापन डाला। बेरोजगार युवकों ने बड़ी संख्या में इस वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया, मगर बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने एयरफोर्स से इसकी शिकायत की।
पुलिस ने मामले में एफआ









