Friday, April 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Tag: Kurar Village

जागतिक महिला दिवस पर कुरार पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का सम्मान

जागतिक महिला दिवस पर कुरार पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का सम्मान

मुंबई, जागतिक महिला दिवस के अवसर पर मलाड पूर्व स्थित कुरार पुलिस ठाणे में महिला पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दिंडोशी विधानसभा के महामंत्री सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे, वार्ड अध्यक्ष - अखिलेश पाण्डेय, सुनील पाल द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस थाने में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जटाशंकर झा, दुर्योधन यादव, अच्युत काळे, शिवकुमार दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन यादव तथा महिला पदाधिकारी सीता प्रजापती, कविता सिस्टर,नंदिनी राजभर,नंदनी सूर्यवंशी, वर्षा यादव रिटा पटेल, उना झा, आरती तिवारी, सुरेखा कांबळे और भाजपा के कई अन्य महिला एवं पुरुष पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर आयोजक सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी
मालाड पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मालाड पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मालाड (पूर्व) के कुरार विलेज स्थित स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं भारतीय सर्व समाज सेवासंघ के अध्यक्ष राम कुमार वालिया और डॉ. नूतन समशेर सिंह ने किया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया गया और उनके सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PSI श्रीमती मृणाल माने ने बढ़ती नशे की लत और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने माताओं को विशेष रूप से जागरूक किया कि वे अपने परिवार को इन खतरों से कैसे सुरक्षित रख सकती हैं। इसके बाद मुख्याध्यापक संघटना की सचिव एवं प्राचार्य, श्रीमती वीणा दोनवलकर ने शिक्षा की गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्हों
४२ ग – राशनिंग ऑफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व नगरसेवक विनोद शेलार का बड़ा आंदोलन: आम जनता के सब्र का बांध टूटा

४२ ग – राशनिंग ऑफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व नगरसेवक विनोद शेलार का बड़ा आंदोलन: आम जनता के सब्र का बांध टूटा

मुंबई, मलाड पश्चिम के 42-ग राशनिंग ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला पिछले कई सालों से बना हुआ है। अधिकारी राहुल सालुंखे और क्षेत्र अधिकारी विनोद गुरसाले के भ्रष्टाचार की वजह से हजारों आवेदन सालों से पेंडिंग पड़े हैं, जिन्हें सिर्फ रिश्वत लेकर ही आगे बढ़ाया जाता है। राहुल सालुंखे के ट्रांसफर के बाद भी किसी ने उनकी जगह नहीं ली है, और अब उनकी अधूरी फाइलें जनता के गले की फांस बन चुकी हैं। जनता को बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, मगर बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। आखिरकार जनता का धैर्य जवाब दे गया और आज, इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन राशनिंग ऑफिस के अंदर हुआ। सुमन नामक एक महिला जिनका आवेदन पिछले डेढ़ साल से पेंडिंग पड़ा है, ने बताया कि वह अपने 2 महीने के बच्चे के साथ हर दिन ऑफिस आती थी, और अब उसका बच्चा 1.5 साल का हो गया है, लेकिन उसके काम आजतक नहीं हुआ। राशनिंग ऑफिस में तैनात
मुंबई : मलाड के कुरार विलेज इलाके में कुत्ते के काटने पर मालिक पर एफआईआर दर्ज

मुंबई : मलाड के कुरार विलेज इलाके में कुत्ते के काटने पर मालिक पर एफआईआर दर्ज

मुंबई : सख्त हो गई है और पिता और बेटे को कुत्ते के काटने के बाद उसके मालिक पर कुरार पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बीएनएस कि धारा 291 के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। कुरार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक दस वर्षीय बच्चा मलाड के कुरार विलेज इलाके में शौचालय में गया था। जब वह वहां से बाहर आया तब नीलेश चोड़णकर नामक शख्स अपना कुत्ता लेकर वहीं बगल में खड़ा था। बच्चा शौचालय से लौट रहा था तभी उसने कुत्ते को देख और वह डर गया। वहीं खड़ा हो गया। लेकिन उसके मालिक ने कहा कि कुत्ता नहीं काटेगा। तभी बच्चे के पिता वहां आये और उसे हटाने के लिए कहा लेकिन मालिक ने कहा कि कुत्ता नहीं काटेगा। लेकिन जैसे ही बच्चा नीचे की तरफ आया कुत्ते ने काट लिया। बच्चे को बचाने के लिए उसके पिता पहुंचे तभी पिता को भी कुत्ते ने काट लिया।