Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गर्भवती पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

नवी मुंबई: दिघा के यादव नगर में रहने वाली ममता गुप्ता की हत्या के आरोप में रबाले एमआईडीसी पुलिस ने उसके पति अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। ममता करीब 6 महीने की गर्भवती थी। उसकी हत्या 24 दिसंबर को हुई थी। पति ने ही पुलिस को हत्या की सूचना दी थी, लेकिन इसके लिए अज्ञात व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन, पुलिस को उसकी कहानी पर भरोसा नहीं हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अखिलेश ने गुनाह कबूल कर लिया। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश ने पत्नी का कत्ल किसी और लड़की से शादी करने के चक्कर में किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *