Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

कल्याण: टिटवाला के नजदीक म्हारल गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की के साथ कई लोगों ने बेहोशी की दवा देकर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों में महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, लड़की अपनी चाची के साथ रहती थी, जिसे चाची ने घर से भगा दिया। टिटवाला में एक महिला ने उसे सहारा दिया, जहां से एक अन्य महिला उसे अपने साथ ले गई। उस महिला ने बेहोशी की दवा देकर कई लोगों से 8 महीने तक बलात्कार करवाया। आखिरकार एक अन्य महिला की सहायता से लड़की ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *