Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में फर्जी चेक से निकाले 60 लाख, 2 अरेस्‍ट

मुंबई
अंटॉप हिल पुलिस के तहत 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से फर्जी चेक द्वारा 59 लाख 54 हजार रुपये निकाल लिए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन पैठनकर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ अभी जारी है। हालांकि, यह मामला अभी तक साफ नहीं हुआ है कि महिला के खाते में इतनी रकम कहां से आई थी और वह इस भारी-भरकम रकम का क्या करना चाहती थी?

उन्हें अचानक इतने रुपयों की जरूरत क्यों पड़ गई और आरोपियों को चेक कहां से मिला, किसने दिया? इन सारी बातों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इस बाबत पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *