Sunday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

एलफिंस्टन हादसे के बाद पहला गर्डर लॉन्‍च

मुंबई
भारतीय सेना ने आबिवली स्टेशन पर पादचारी पुल पर सफलता पूर्वक गर्डर लॉन्च कर दिया। सेना के जवानों के साथ-साथ मध्य रेल के कर्मचारियों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया।बता दें कि एलफिंस्टन हादसे के बाद भारतीय सेना को रेलवे के 3 पुलों को बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। इनमें आंबिवली, करी रोड और एलफिंस्टन का नाम शामिल है। आंबिवली स्टेशन पर सेना ने पुल का काम लगभग पूरा कर लिया है। गुरुवार को मध्य रेलवे द्वारा 5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान सेना ने आंबिवली स्टेशन पर पादचारी पुल के लिए सफलतापूर्वक गर्डर लॉन्च किया।

मध्य रेलवे के 500 कर्मचारियों ने लगातार 145 घंटे के काम को 5 घंटे में अंजाम देकर मिसाल कायम की है। मध्य रेलवे द्वारा आंबिवली-आसनगांव के बीच सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ब्लॉक लिया था, हालांकि ब्लॉक समय से पहले 2.45 बजे पूरा हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *