Saturday, November 7metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति ने की आत्महत्या

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर 67 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार को एक चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह 8 बजे द्वारका सेक्टर-12 स्टेशन पर हुई, जब दीपक चोपड़ा नाम का व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया।द्वारका निवासी चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। हालांकि, बाद में उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ मिनट के लिए बाधित रही। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन वजहों से उसने इस तरह का कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *