Sunday, November 8metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

CS से मारपीट: AAP विधायक प्रवीण कुमार से 5 घंटे पूछता

नई दिल्ली
चीफ सेक्रटरी पर हुए कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को साउथ दिल्ली के जंगपुरा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार से पूछताछ की। पुलिस ने उनसे घटनाक्रम के साथ-साथ अन्य विधायकों की भूमिका के बारे में भी पूछा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रवीण कुमार शाम 5 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे और रात करीब 9 बजे तक उनसे पूछताछ चली। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। पुलिस का दावा है कि उनसे हुई पूछताछ में कुछ नए सुराग भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हमले से पहले जिन विधायकों ने अपनी शिकायतों को लेकर हो-हल्ला मचाते हुए चीफ सेक्रटरी को घेरने की कोशिश की थी, उनमें प्रवीण कुमार भी शामिल थे। पूछताछ के बाद प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस विधायकों से जिस तरह से लंबी पूछताछ कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए कोई बड़ी साजिश रची जा रही है।

दूसरी तरफ, इस मामले के जांच अधिकारी और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के अडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब किसी मामले की जांच के लिए किसी को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, तो उसमें कोई टाइम लिमिट नहीं होती है। पुलिस केस से जुड़े तमाम पहलुओं को लेकर पूछताछ करती है और कोशिश करती है कि उसे संतोषजनक जवाब मिले। हालांकि प्रवीण कुमार ने कई सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आंबेडकर नगर के विधायक अजय दत्त को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह किसी जरूरी काम से बेंगलुरु गए हुए हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना देकर कहा है कि वह सोमवार को जांच में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *