Wednesday, August 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गर्भवती पत्नी की हत्या कर गाड़ी लाश, पत‍ि ग‍िरफ्तार

भिवंडी
मुंबई में भिवंडी तालुका के अंबाडी इलाके में गर्भवती पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए पति ने उसकी लाश खेत में गाड़ दी। गणेशपुरी पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक, नायब तहसीलदार और चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में खेत से लाश निकाली गई। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्लैट में हत्या
पुलिस के अनुसार, आनगांव के रहने वाले कल्पेश ठाकरे ने गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गभर्वती पत्नी मायके जाने के लिए 12 मार्च को घर से निकली थी, लेकिन न तो वह मायके पहुंची और न ही वापस आई।

जांच के दौरान ही घटना के 9 दिन बाद कड़ी पूछताछ में कल्पेश ने पुलिस को बताया कि उसने अंबाडी स्थित किराए का फ्लैट में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और लाश को अपने खेत में गाड़ दिया है।

बारबाला से की थी शादी
कल्पेश ने मुंबई की बारबाला माई से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में परिवार की रजामंदी से धूमधाम से शादी हुई। पत्नी माई को शराब और सिगरेट की लत थी, जिसके पति-पत्नी में विवाद होता था।

परिवार के मना करने पर वह सास-ससुर से अलग रहने की जिद करने लगी। कल्पेश अलग फ्लैट ले लिया, लेकिन पत्नी की शराब-सिगरेट की आदत नहीं छूटी। विवाद बढ़ने पर कल्पेश ने पत्नी की हत्या कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *