Saturday, May 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

पालघर
पालघर जिले के तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कोकाटपाडा गांव में बुधवार की रात एक पति ने मामूली विवाद को लेकर पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपने ही मासूम तीन बच्चों के सामने वारदात को अंजाम दिया और खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। पड़ोसी द्वारा दी गयी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार तलासरी के सूत्रकार स्थित कोकाटपाडा निवासी रध्या हाडल अपनी पत्नी लुसी व तीन बच्चों के साथ रहता है।

बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच पति ने बच्चों के सामने पत्नी के सिर, गर्दन, पीठ, हाथ पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रध्या हाडल खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *