Saturday, May 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सीर‍ियल के सेट से चोरी, आरोपी अरेस्‍ट

मुंबई
टीवी धारावाहिक ‘पिया अलबेला’ की गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में शूटिंग चल रही है। विडियो एडिटिंग करने वाले 6 एलसीडी, माइक्रोफोन और शूटिंग उपकरण सेट से गायब हो जाने से हड़कंप मचा है। राजश्री प्रॉडक्शन के इस धारावाहिक के सेट पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद चोरी की घटना से पूरी टीम सकते में है। घटना 17 अप्रैल की है। प्रॉडक्शन हाउस से जुड़े दीपक पांडे की शिकायत पर आरे पुलिस ने 18 अप्रैल को अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। जांच में 23 अप्रैल को कुछ लोगों द्वारा संतोष नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंप्यूटर, एलसीडी और अन्य सामान बेचने के लिए आए लोगों की जानकारी मिली। पुलिस ने जाल बिछाकर एलसीडी समेत अन्य उपकरणों के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इमरान (24), अब्दुल्ला (22) और देवेंद्र (24) कैमरा असिस्टेंट हैं।

मौके का उठाया फायदा
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी कई दिन से शूटिंग स्थल की रेकी कर रहे थे। 17 अप्रैल को दो जगह शूटिंग होनी थी। जब मंदिर की लोकेशन पर शूटिंग चल रही थी, तब महल की लोकेशन लगभग खाली थी। मौका देखकर तीनों ढाई घंटे में उपकरण खोलकर भाग गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *