Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वाले आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने बीते दिनों खार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मंबई से नागपुर भाग गया था. पुलिस ने बाद में उन्हें नागपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है घटना में शामिल दोनों आरोपियों ने लूट के इरादे से बुजुर्ग दंपति की हत्या की थी और बाद में लूटे गए पैसे को लेकर अपने गांव भागने की तैयारी में थे.गौरतलब है कि 86 साल के नानक मखीजानी अपनी 84 साल की पत्नी दया मखीजानी खार के साथ एकता इलाइट बिल्डिंग में अकेले ही रहते थे. उनका बेटा विदेश में रहता है. बुजुर्ग दंपति के बेटे ने अपने माता – पिता की देखभाल के लिए घर में नौकरानी रखा था. पुलिस के अनुसार नौकरानी ने ही घर में लूट और बुजुर्गों की हत्या की योजना बनाई थी.डीसीपी अनिल कुंभारे के मुताबिक 20 साल की आरोपी युवती पार्वती खाका मृतक बुजुर्ग के घर मे उनकी देखभाल के काम करती थी. उसी ने अपने प्रेमी सिंघासन एक्का के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई. 20 जून को दोनों ने पहले बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोंटकर हत्या की फिर घर मे रखी नगद और गहने लेकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुल 10 लाख रुपये की लूट की थी.इसके बाद वह गीतांजलि एक्सप्रेस से भाग रहे थे. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बाद में आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल उनसे इस मामले में पूछताछ कर रही है. पुलिस को आरोपियों के पास से लूट के पैसे और गहने भी मिल गए हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *