Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कोणार्क मंदिर में आई यह भारी समस्या CM पटनायक ने केंद्र से फौरन मांगी मदद

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 13वीं शताब्दी के कोणार्क के सूर्य मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए तेजी से कदम उठाने को कहा है. पटनायक ने इस मंदिर में जल की उचित निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार को कदम उठाने को कहा है.
केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को लिखे गए पत्र में पटनायक ने कहा कि मंदिर परिसर में लगातार जलभराव की समस्या आ रही है जिससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और लोगों की भावनाएं भी आहत होती है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार जल निकासी के काम को करने को तत्पर है अगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसकी अनुमति देता है तो.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *