Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

संजय न‍िरुपम: गड्ढे से गई जान, तो सीएम फडणवीस पर दर्ज कराऊंगा FIR

मुंबई
अगर मुंबई में सड़क के गड्ढे से किसी भी नागरिक की जान गई, तो मुंबई कांग्रेस इसके लिए सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और आला अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। यह घोषणा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने की। उन्‍होंने यहां तक कह द‍िया क‍ि गड्ढे से क‍िसी नागर‍िक की मौत होने पर वह मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तक पर भी एफआईआर दर्ज कर सकते हैं।
संजय निरुपम ने कहा कल्याण में अब तक सड़क के गड्ढों ने 5 लोगों की जान ले ली है। अब अगर मुंबई में एक भी नागरिक की जान सड़क के गड्ढों के कारण गई, तो मैं खुद शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर और नवी मुंबई महानगरपाल‍िका (मनपा) आयुक्त अजोय मेहता के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराऊंगा।’

मुंबई कांग्रेस की तरफ से शहरभर में चलाए जा रहे ‘गड्ढे गिनों-गड्ढा भरो’ आंदोलन के तहत रविवार को अंधेरी-जोगेश्वरी में उन्होंने कहा, ‘मुंबई महानगर पालिका की तरफ से उच्च न्यायालय को बताया गया है कि मुंबई में सिर्फ 300 गड्ढे हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक पूरी मुंबई में 20 हजार से ज्यादा गड्ढे हैं।

संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई में 1900 किलो मीटर की सडकें हैं, जिनमें से लगभग 1275 किलोमीटर सड़कें मनपा की हैं। इसीलिए मुंबई के नागरिकों को अच्छी, गड्ढा मुक्त और सुरक्षित सड़कें देना शिवसेना-भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है। वीरा देसाई रोड और जोगेश्वरी पश्चिम में ‘गड्ढे गिनों-गड्ढा भरो’ आंदोलन के दौरान निरुपम ने आरोप लगाया कि मनपा गड्ढे भरने के लिए पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि उनके पास कोल्ड मिक्स का अभाव है। पेवर ब्लॉक से स्थिति और खतरनाक हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *