Tuesday, May 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इंस्टाग्राम पर बहन को भेजता था अश्लील मेसेज, हुआ अरेस्ट

मुंबई, रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांदिवली क्राइम ब्रांच ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी मौसेरी बहन को अश्लील मैसेज भेजता था। सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आढाव का कहना है कि आरोपी आकोला का मूल निवासी है। बांद्रा की रहने वाली लड़की को पिछले साल अक्टू्बर में पहली बार अश्लील मैसेज आए थे। उसने इसे इग्नोर किया। उसके बाद उसे जनवरी, 2018 तक इसी तरह 21 बार मैसेज भेजे गए। लड़की ने हर बार मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक किया, लेकिन वह इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक होते ही दूसरा अकाउंट बना लेता था और फिर उससे अश्लील संदेश भेजता था। जब यह सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो लड़की ने निर्मल नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में यह केस साइबर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर हुआ। कांदिवली क्राइम ब्रांच ने भी इस दौरान समानांतर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने यह बात नोट की कि जैसे ही जनवरी में लड़की ने एफआईआर दर्ज करवाई, उसे अश्लील संदेश आने बंद हो गए। जांच टीम इसी में समझ गई कि संदेश भेजने वाला लड़की का कोई परिचित है।
लड़की से जब उसके दोस्तों की पृष्ठभूमि भेजी गई, तो पता चला कि उसके एक फ्रेंड ने उसे कभी प्रपोज किया था, लेकिन लड़की ने उसे ना बोल दिया था। क्राइम ब्रांच का शक लड़की के इस फ्रेंड पर ही गया। इसके बाद इस फ्रेंड और इस फ्रेंड के कुछ करीबी दोस्तों के इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए। पड़ताल में पता चला कि इनमें से किसी ने भी लड़की को कोई अश्लील संदेश नहीं भेजा था।
बाद में जब और गहरी छानबीन हुई, तो पता चला कि अश्लील संदेश भेजने वाले का अकाउंट लोकेशन आकोला का आ रहा है। इसके बाद यह जानकारी निकाली गई कि लड़की का कौन सा परिचित आकोला में रहता है? उसी में लड़की की मौसी के बेटे की डिटेल मिली। बाद में जब लड़की द्वारा लड़के के ब्लॉक किए गए 21 इंस्टाग्राम अकाउंट्स का आईपी अड्रेस निकाला गया, तो उसमें लड़की का मौसेरा भाई खुद ही क्राइम ब्रांच के ट्रैप में आ गया। उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *