Tuesday, May 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बिना VIP रूट के पीएम पहुंचे स्कूल, झाड़ू लगा दिया संदेश सफाई का महा अभियान

मुंबई :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान लॉन्च किया। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का मकसद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। • उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दो घंटे के संवाद में उद्योगपति रतन टाटा, अभिनेता अमिताभ बच्चन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धार्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, मां अमृतानंदमयी और श्री श्री रविशंकर से बातचीत की।• मोदी पहाड़गंज के बाबासाहेब आंबेडकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाई, कचरा साफ किया। पीएम ने स्कूली बच्चों से बात की और स्वच्छता अभियान के बारे में कई सवाल भी पूछे। शुक्रवार को डेढ़ दिन के गणपति की धूमधाम से विदाई हुई। आधी रात तक बप्पा की 67,776 मूर्तियों को विसर्जित किया गया। बीएसमी ने मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों से लेकर हर तरह की तैयारियां थीं। सोमवार को 5 दिन के गणपति का विसर्जन किया जाएगा। मुंबई के सार्वजनिक पंडालों में अधिकतर गणपति 5 दिन के होते हैं। इनके विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाने के साथ ही समुद्र तट पर भी कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे। विश्व स्वच्छता दिवस के मौके पर मुंबई में समुद्री तटों (बीचों) पर जमकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों स्कूली बच्चों, आम लोगों और एनजीओ के सहयोग से जुहू बीच से 100 टन कचरा निकाला गया।
समुद्री तटों की सफाई करने वाले बीच वॉरियर्स के चीनू क्वात्रा ने बताया, ‘सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने और समुद्री तटों के बचाव को लेकर शनिवार को सफाई का महा अभियान हुआ। इसमें शहर के 20 कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जुहू बीच से ही 100 टन कचरा निकाला गया। विद्यार्थियों के बगैर एक दिन में इतना कचरा निकालना संभव नहीं था।’ उन्होंने कहा कि बीएसमी के तकनीकी और मशीनरी समर्थन और विद्यार्थियों के सहयोग से यह अभियान काफी सफल रहा। नी झांसी रोड के पास इस स्कूल तक पीएम परंपरागत प्रोटोकॉल तोड़कर गए। उनके लिए ट्रैफिक नहीं रोका गया। विडियो में लोग उनकी कार के नजदीक वाहन चलाते देखे गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *