Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महंगाई कम नहीं की, तो डूबेगी सरकारः रामदेव

नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उन्होंने मोदी सरकार को तेल के दाम घटाने का सुझाव दिया था। बाबा ने कहा कि सरकार ने महंगाई कम नहीं की, तो इसकी आग सरकार को ही ले डूबेगी। यहां एक कॉन्क्लेव में रामदेव ने महंगाई के सवाल पर ने कहा, ‘मैं या आप कहें या न कहें, पर मोदी सरकार को यह महंगाई कम करनी होगी। ऐसा न करने पर महंगाई कम की आग उन्हें ले डूबेगी।’
उन्होंने कहा, ‘कई लोग मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हैं, लेकिन अब उसमें सुधार की आवश्यकता है। महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है और मोदीजी को शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने होंगे।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *