Wednesday, August 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में रांग साइड पर बाइक चलाने से मना करने पर पीट-पीट कर हुई एक शख्स की हत्या

मुंबई. शहर के कुर्ला इलाके में 10 सिंतबर को एक शख्स की रोड रेज के दौरान हत्या कर दी गई। इस घटना के तकरीबन 8 दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर की रात संपत बाबू सोनावणे नाम का शख्स अपने घर जा रहा था। गलत दिशा से आ रहा एक बाइक सवार ने संपत को टक्कर मार दी। इसके बाद संपत ने नाराजगी जताई तो बाइक सवार उल्टे संपत को ही पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में संपत बुरी तरह से घायल हुआ और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संपत ने 16 सिंतबर को दम तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *