Wednesday, August 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लालबाग राजा के दरबार में पुलिस और मंडल कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

मुंबई. लालबाग राजा के दरबार में दर्शन के दौरान मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है।
दरअसल, दरबार में भक्तों की बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस उपायुक्त अभिनाश कुमार लोगों को फटाफट दर्शन कर आगे जाने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान मंडल के कार्यकर्ता का पहचान वाला एक व्यक्ति उल्टी दिशा में आता हुआ नजर आया। उन्होंने उसे वहां से हटाना शुरू किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
उपायुक्त अभिनाश कुमार ने बताया की भक्तों की भीड़ को संभालने के दौरान कुछ लोग उल्टी दिशा में दर्शन के लिए जा रहे थे। उनको रोका तो कार्यकर्ताओ की पुलिस के साथ कहासुनी हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *