
कंपनी के प्रतिनिधियों ने दी विस्तृत जानकारी
बृजेश सिंह
मुंबई। Enagic Kangen Water टेक्निक की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित फौजिया हॉस्पिटल के सामने गोआवाला बिल्डिंग में एक विशेष लाइव डेमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम विक्ट्री ग्लोबल (Team Victory Global) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिया, जहां कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों ने कांगन वाटर टेक्निक, पानी के विभिन्न pH लेवल और इसके उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने कांगन वाटर आयोनाइजर मशीन की वर्किंग और उससे जुड़ी टेक्निकल जानकारियों को समझाया। उपस्थित लोगों को अल्कलाइन वाटर, पानी के pH लेवल, एंटीऑक्सिडेंट से जुड़ी विशेषताओं और घरेलू उपयोग के लिए अलग-अलग प्रकार के पानी के बारे में जानकारी दी गई। लाइव डेमो के माध्यम से लोगों को इस टेक्निक को करीब से समझने का अवसर मिला।
टीम विक्ट्री ग्लोबल के बारे में बताए तो, इसके फाउंडर एस. बी. नागुरी और जिग्नेश पवानी के मार्गदर्शन में इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, कुर्ला स्थित डेमो सेंटर का संचालन वाहिदा शेख द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में लोगों को कांगन वाटर मशीनों की वर्किंग, उनके फीचर्स और अलग-अलग उपयोगों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पानी के pH लेवल 2.5 से 11.5 तक के विभिन्न विकल्पों और उनके उपयोग के बारे में बताया गया। कंपनी की टेक्निक में पानी को इलेक्ट्रोलिसिस प्रोसेस से गुजारकर अलग-अलग pH लेवल वाला पानी तैयार किया जाता है।
जापान की एनागिक कंपनी द्वारा तैयार की जाने वाली इस टेक्निक के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार के वॉटर आयोनाइजर और वाटर ट्रीटमेंट डिवाइस उपलब्ध हैं। कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में घरेलू उपयोग के लिए कई मॉडल शामिल हैं। इन मशीनों के माध्यम से पीने के लिए अलग-अलग pH लेवल का पानी तैयार करने के साथ-साथ सफाई और स्वच्छता जैसे कामों के लिए भी पानी के विभिन्न विकल्प मिलते हैं। कुछ डिवाइस नहाने और त्वचा की देखभाल से जुड़े उपयोगों के लिए भी उपलब्ध हैं।
आयोजकों के अनुसार, एक ही मशीन से पांच प्रकार के पानी के विकल्प तैयार किए जा सकते हैं। इनमें पीने के लिए अल्कलाइन वाटर, न्यूट्रल वाटर और सफाई व स्वच्छता के लिए अलग-अलग pH लेवल वाला पानी शामिल है। हालांकि, अल्कलाइन वाटर से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के दावों को वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर समझना जरूरी है। इसे किसी बीमारी के इलाज या डॉक्टर की सलाह के विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
कुर्ला स्थित डेमो सेंटर पर लोगों को कांगन वाटर मशीनों का लाइव डेमो देखने और उनकी वर्किंग को समझने का अवसर मिलता है। इच्छुक लोग यहां मशीनों के फीचर्स, उपलब्ध मॉडल, कीमत और खरीदारी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कांगन वाटर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और मशीन या अन्य संबंधित उत्पादों का ऑर्डर देने के लिए दर्शक वैहिदा शेख से 9221105705 या प्रवीण सिंह से 9869698040 पर संपर्क कर सकते हैं।
