Wednesday, November 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

चांदिवली में आमदार दिलीप लांडे द्वारा रामायण फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन की शुरुआत

मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना की ओर से आयोजित रामायण फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन कार्यक्रम की 16 नवंबर 2026 को शुरुआत हुई। इस अवसर पर कार्यसम्राट आमदार एवं विभागप्रमुख दिलीप (मामा) लांडे स्वयं कुर्ला (पश्चिम) के मैक्सेस सिनेमा पहुंचे और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उनसे आयोजन को लेकर बातचीत भी की गई।

दिलीप (मामा) लांडे की ओर से आयोजित यह विशेष कार्यक्रम 30 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसके तहत चांदिवली विधानसभा के विभिन्न प्रभागों के नागरिकों को अलग-अलग दिनों में रामायण फिल्म देखने का अवसर दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को प्रभु श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, त्याग, मर्यादा और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना है।

प्रत्येक प्रभाग के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं, ताकि सभी क्षेत्रों के नागरिक व्यवस्थित तरीके से इस निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन का लाभ उठा सकें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 और 17 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 162 एवं 163, 18 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 157, 19 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 158, 20 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 122 एवं 160, 21 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 159, 22 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 156, 23 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 161, 24 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 164 तथा 25 नवंबर को प्रभाग क्रमांक 166 और युवासेना के लिए विशेष प्रदर्शन रखा गया है। मैक्सेस सिनेमा में प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे, शाम 5:30 बजे और रात 9 बजे तीन शो आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के प्रसंगों, भगवान श्रीराम के चरित्र और जीवन में संस्कारों एवं मर्यादा के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निःशुल्क पास की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए नागरिक अपने नजदीकी शिवसेना शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *