Monday, November 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

विरार: शादी का झांसा देकर योगा ट्रेनर से रेप

विरार: दहिसर की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती से उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता योगा ट्रेनर है। नवंबर 2018 को दहिसर के रहने वाले उसके एक परिचित ने शादी की बात कही। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवक उसे विरार (पूर्व) के परोल नाका स्थित एक रिसोर्ट में घुमाने के बहाने लाया और यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने कई बार ऐसा किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। हाल में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।