Friday, August 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र में सामने आया चूहा घोटाला

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में अपनी ही तरह का एक नया घोटाला सामने आ रहा है। ये घोटाला मंत्रायल द्वारा चूहों को मारने के लिए एक कंपनी को दिए गए ठेके से जुड़ा है। महाराष्ट्र में चूहे मारने का काम मंत्रालय ने एक कंपनी को दिया था। अब सामने आ रहा है कि इस कंपनी ने सात दिन में ही 319400 चूहें मार दिए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रालय के रख-रखाव की जिम्मेदारी प्रशासन के पास है और इसके प्रमुख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस हैं। खडसे ने इस मामले को घोटाला बताया और साथ ही इसकी जांच की मांग भी की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *