Sunday, November 8metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पटरी पार करते समय आरपीएफ जवान की मौत

कल्याण: कल्याण व ठाकुर्ली स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय आरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। ठाकुर्ली के खंबालपाडा स्थित लक्ष्मीपार्क सोसायटी में रहने वाले गिरीश मजुमदार लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर कार्यरत थे। बुधवार रात वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। ठाकुर्ली स्टेशन पर उतरने के बाद वह पटरी पार कर जल्दी घर जाने की फिराक में थे कि तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *