Wednesday, March 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

पंचांग, 11 जनवरी 2018

पंचांग, 11 जनवरी 2018

राष्ट्रीय मिति पौष 21 शक संवत् 1939 माघ कृष्णा दशमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2074। सौर पौष मास प्रविष्टे 28 रवि उल आखिर 23 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जनवरी सन् 2018 ई०। उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुराहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक दशमी तिथि सायं 7 बजकर 11 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 7 बजकर 21 मिनट तक शूल योग अगले दिन तड़के 5 बजकर 33 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 7 बजकर 11 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 48 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा समाप्त सायं 7 बजकर 11 मिनट। सूर्य प्रवेश उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 16 मिनट।
राशिफल, 11 जनवरी 2018

राशिफल, 11 जनवरी 2018

मेष – आज आप वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वृषभ – आज आपकी वाणी में कटुता रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। आज किसी से वाद- विवाद हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। मिथुन – आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कर्क – मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं
बिना ठोस वजह के रोका गया दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन: दिल्ली सरकार

बिना ठोस वजह के रोका गया दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन: दिल्ली सरकार

ई दिल्ली दिल्ली सरकार ने वक्फ बोर्ड के गठन पर फिलहाल रोक लगाने के एलजी के फैसले पर सवाल उठाया है। सरकार ने पूछा है कि आखिर क्या कारण है कि हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर वक्फ बोर्ड के गठन को मंजूरी नहीं दी गई है? डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके कारण साफ होने चाहिए। पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली वक्फ बोर्ड को उस समय भंग कर दिया था, जब वक्फ बोर्ड की जमीन से कब्जा हटवाने और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन वक्फ बोर्ड ऐक्ट 1995 के तहत किया गया है। एक साल से बोर्ड के गठन नहीं हुआ है। अफसरों के जरिए बोर्ड लाया जा रहा है। डेप्युटी सीएम ने कहा कि बोर्ड भंग रहने से इमामों को सैलरी भी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा नामित तीन सदस्यों को एलजी ने मंजूरी दे दी है। तीन अन्य सदस्य भी चुनकर आ गए, लेकिन सातवें सदस्य
भाई-बहन के यौन शोषण के आरोप में धार्मिक शिक्षक को 20 साल की जेल

भाई-बहन के यौन शोषण के आरोप में धार्मिक शिक्षक को 20 साल की जेल

मुंबई विशेष पॉक्सो ऐक्ट कोर्ट ने मंगलवार को 30 साल के धार्मिक शिक्षक को 20 साल की सजा सुनाई है। शिक्षक पर एक भाई और उसकी बहन का यौन शोषण करने का आरोप है। 13 वर्षीय बच्चे ने कोर्ट को बताया था कि 2015 में वह एक धार्मिक संस्थान में जाता था। वहां पर यह शिक्षक बाकी बच्चों से बाहर जाने के लिए कहता। सबके जाने के बाद वह बच्चे को लैपटॉप पर अश्लील विडियो दिखाता। उसके बाद वही सब करने के लिए बच्चे से कहता। बच्चे ने आरोप लगाया कि शिक्षक उसका यौन शोषण करता था। उसने बताया कि डर की वजह से उसने शुरुआत में अपना माता-पिता से यह बात छिपाई। यह बात सामने तब आई जब उसकी 11 साल की बहन ने उनकी मां को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। शिक्षक बच्ची का भी यौन शोषण करता था। जब माता-पिता ने बच्चे से इस बारे में पूछा तो उसने भी अपनी आपबीती कह डाली। बच्ची ने बताया कि पूछताछ के दौरान बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि
हत्या करने के बाद नाबालिग आरोपी को मिले 500 रुपये, शिवसेना नेता अशोक सावंत हत्याकांड

हत्या करने के बाद नाबालिग आरोपी को मिले 500 रुपये, शिवसेना नेता अशोक सावंत हत्याकांड

मुंबई, समता नगर पुलिस के तहत शिवसेना के पूर्व नगरसेवक अशोक सावंत की हत्या के मामले में जिस नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसे मुख्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सिर्फ 500 रुपये दिए थे। यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपी वाघमारे, माने और शिंदे ने उसे मुंबई में अपना घर, गाड़ी और अच्छे से रहने का भरोसा देकर यह काम करने के लिए कहा था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने ही सबसे पहले अशोक सावंत पर चाकू से वार सात से आठ बार वार किए थे, जबकि ऑटोरिक्शा में बैठे तीनों मुख्य आरोपियों ने सावंत पर कम से कम 15 बार चाकू मारे थे। इस वारदात में सावंत बुरी तरह से जख्मी होकर वही गिर पड़ा और आरोपी ऑटोरिक्शा और बाइक पर बैठकर भाग गए। भागने के दौरान मुख्य आरोपियों ने उसे 500 रुपये देकर मुंबई से पुणे भाग

मैकडॉनल्ड्स को नोटिस,खराब गुणवत्ता पर

मुंबई, महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने रेस्तरां सेवा उपलब्ध कराने वाले मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट को कथित तौर पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर चेताया है। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर एफडीए ने मुंबई के लोअर परेल के हाई स्ट्रीट फिनिक्स के मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि खाना अस्वच्छ परिस्थितियों में पकाया जा रहा था। इसके अलावा लाइसेंस की प्रति भी नहीं दिखाई दे रही थी। एफडीए ने रेस्तरां श्रृंखला को नोटिस जारी करके 15 दिनों में स्थितियां सुधारने के लिए कहा है, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मैकडॉनल्ड्स की फ्रैंचाइजी चलाने वाली हार्डकस्टल रेस्तरां ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुसार, होटल और रेस्तरांओं की रसोई की स्थिति साफ-सुथरी होनी चाहिए और खाद्य पदार्थ बनाने वाले भी प
7 चोर गिरफ्तार

7 चोर गिरफ्तार

भिवंडी: अपराध अंवेषण विभाग की पुलिस ने 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 लाख 30 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चेन स्नैचिंग एवं सेंधमारी में वर्षों से लिप्त शातिर अपराधी अब्बास जफर जाफरी (20), मो. सरफराज जाफरी (23), जाफर अली सिराजी उर्फ जाफर (33), रहमत अली जाफरी (31), अशरफ अंसार पटेल (31), महमूद अख्तर उर्फ पीला पप्पू (48) और अकबर शौकत शेख उर्फ अकबर चीटर( 21) को गिरफ्तार किया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 की मौत

नवी मुंबई: मंगलवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क दुर्घटना में कार सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना रायगड जिले के खालापुर स्थित टोलनाके के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार, कार मुंबई से पुणे जा रही थी। टोलनाके के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार आगे जा रहे एक टेंपो से टकरा गई।
10 जनवरी 2018, बुधवार

10 जनवरी 2018, बुधवार

राष्ट्रीय मिति पौष 20 शक संवत् 1939 माघ कृष्णा नवमी बुधवार विक्रम संवत् 2074। सौर पौष मास प्रविष्टे 27 रवि उल आखिर 22 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जनवरी सन् 2018 ई०। उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक नवमी तिथि सायं 5 बजकर 25 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, स्वाति नक्षत्र अगले दिन तड़के 5 बजकर 1 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ, धृति योग अगले दिन तड़के 5 बजकर 1 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। गर करण सायं 5 बजकर 25 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा प्रारंभ अगले दिन सुबह 6 बजकर 14 मिनट, शुक्र उत्तराषाढ़ नक्षत्र में रात्रि 11 बजकर 9 मिनट।
10 जनवरी 2018

10 जनवरी 2018

मेष राशि – दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वृषभ राशि – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। किसी लालच में ना पड़े। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मिथुन राशि – आज के दिन पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है।