
30 सितंबर तक नहीं काटा जाए कोई पेड़ : बंबई उच्च न्यायालय
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए 30 सितंबर तक आरे कॉलोनी में कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। अदालत 30 सितंबर को इलाके में 2600 से अधिक पेड़ काटने के प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता जोरू बाथेना ने मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ काटने के लिहाज से 29 अगस्त को नगर निगम के वृक्ष प्राधिकरण द्वारा दी गयी मंजूरी को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की है। संजय गांधी नेशनल पार्क से लगी आरे कॉलोनी को मुंबई के बड़े हरे-भरे क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। मेट्रो के समर्थन में बिग बी बिग बी ने एक ट्वीट कर मेट्रो का समर्थन किया है, साथ ही उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए मेट्रो को तेज और प्रदुषण मुक्त कहा और साथ ही यह बताने की कोशिश की है कि मेट्रो मुंबई के लिए क्यों जरूरी है। लेकिन इस ट्वीट के बाद बिग बी को लेकर