मुंबई : अभिनेत्री के विदेशी पति से ₹1 करोड़ का ड्रग जब्त
मुंबई : ऐंटि नार्कोटिक्स सेल ने एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक डॉक्टर रेजा फरेडून बोरहानी को गिरफ्तार किया है। वह बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और मॉडल तोरा खासगीर का पति है। डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बांद्रा से पकड़ा गया। उसके पास से 31.5 ग्राम एलएसडी ड्रग जब्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये से ज्यादा है। किला कोर्ट ने उसे 27 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। डॉक्टर बोरहानी केनाबिस हेल्थ ऐंड साइंस प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक और प्रेसिडेंट है। उसका नाम गोवा की तमाम रेव पार्टी से निकला था। तब से उसकी खोजबीन चल रही थी। शुक्रवार को जब उसके मुंबई आने की खबर मिली, तो इंस्पेक्टर सुनील जाधव और प्रशांत मोरे ने ट्रैप लगाया और उसे गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर बोरहानी ऑस्ट्रेलिया से बैंकॉक गया था। 20 नवंबर को वह वहां से भारत आया और असम गया।









