मातोंडकर के इस्तीफे पर बोले मिलिंद देवड़ा- उत्तरी मुंबई के नेता जिम्मेदार
मुंबई : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के कांग्रेस से इस्तीफा पर पार्टी में मची तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब मुंबई कांग्रेस के पूर्व चीफ मिलिंद देवड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय निरुपम पर निशाना साधा। देवड़ा ने उर्मिला को साथ देते हुए कहा कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने उनके (उर्मिला) साथ धोखा किया। बता दें कि उर्मिला ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह मुंबई कांग्रेस में छिड़ी अंदरूनी लड़ाई की वजह से ऐसा कर रही हैं। पूर्व एमपी मिलिंद देवड़ा ने उर्मिला के इस्तीफे लिए उत्तरी मुंबई के कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। देवड़ा ने ट्वीट किया, 'जब उर्मिला ने उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया, मैंने मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट के तौर पर उनके चुनाव अभियान का पूरे दिल से समर्थन किया था। मैं उस समय भी उनके साथ खड़ा रहा जब उन लोगों ने भी उन्हें धोखा दिया जो उन्हें पार्