Sunday, June 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

छेड़छाड़ करने वाला मौलाना गिरफ्तार

नालासोपारा: तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के प्रगतिनगर इलाके में स्थित मदरसे में 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले मौलाना को तुलींज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौलाना को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मौलाना ने महिला को फोन करके उसकी दोनों बच्चियों को पढ़ने के लिए बुलाया था। मौलाना ने एक बच्ची के साथ अलग कमरे में छेड़छाड़ की।
मजदूर ने की खुदकुशी

मजदूर ने की खुदकुशी

पालघर: जिले के पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र लोकमान्य नगर इलाके में 23 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, नितीश कुमार सिंह पास की एक कंपनी में मजदूरी करता था। उसने कमरे की छत पर लगे लोहे की रॉड पर ओढ़नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब मिली, जब उसके साथ रहने वाले मजदूर कमरे में आए।
मजदूर ने की खुदकुशी

मजदूर ने की खुदकुशी

पालघर: जिले के पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र लोकमान्य नगर इलाके में 23 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, नितीश कुमार सिंह पास की एक कंपनी में मजदूरी करता था। उसने कमरे की छत पर लगे लोहे की रॉड पर ओढ़नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब मिली, जब उसके साथ रहने वाले मजदूर कमरे में आए।
युवती ने लगाई फांसी

युवती ने लगाई फांसी

पालघर: जिला के तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाटील पाडा गांव में मानसिक बीमारी से तंग आकर 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, कृष्णा रिक्षा कोदया ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन दीपा पिछले कई साल से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी। उसका इलाज बलसाड के एक अस्पताल में चल रहा था।
लापता महिला का शव मिला

लापता महिला का शव मिला

विरार: अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कलंब स्थित पाटीलपाडा से 10 दिन पहले लापता हुई महिला का शव पुलिस ने राजोड़ी स्थित समुद्र किनारे से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, यमुना संतोष वाघ को परिजन 10 दिन से तलाश रहे थे। बुधवार को उसका शव सड़ी अवस्था में राजोड़ी स्थित सरवेश रिसॉर्ट के पास समुद्र किनारे मैन्ग्रोव की झाड़ियों में मिला।

युवक की मौत

नालासोपारा: तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बिलालपाडा इलाके में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो है। जानकारी के अनुसार, पूर्व के बिलालपाडा स्थित यादव चॉल सरस्वती वेल्फेयर सोसायटी निवासी योगेश ललन सिंह की किराना की दुकान है। वह दुकान में बिजली की लाइन ठीक कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पटरी पार करते समय आरपीएफ जवान की मौत

कल्याण: कल्याण व ठाकुर्ली स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय आरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। ठाकुर्ली के खंबालपाडा स्थित लक्ष्मीपार्क सोसायटी में रहने वाले गिरीश मजुमदार लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर कार्यरत थे। बुधवार रात वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। ठाकुर्ली स्टेशन पर उतरने के बाद वह पटरी पार कर जल्दी घर जाने की फिराक में थे कि तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
14 साल की स्कूली छात्रा को चाकू मारा, गिरफ्तार

14 साल की स्कूली छात्रा को चाकू मारा, गिरफ्तार

मुंबई भायंदर के एक सबवे में 14 साल की एक स्कूली छात्रा का पीछा कर चाकू मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विनोद कश्यप के रूप में हुई है। पिछले 18 महीने से आरोपी उसका पीछा कर रहा था और उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।घटना सुबह 7 बजे की है जब नवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल जाने के लिए सबवे में गई। उसके डर के चलते छात्रा की मां उसके साथ ही स्कूल तक जा रही थीं। जैसे ही मां-बेटी सबवे में दाखिल हुईं, कश्यप ने आकर छात्रा को चाकू मार दिया। छात्रा की मां ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन नये बने सबवे में कोई नहीं था। बाद में घायल छात्रा को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। कश्यप के ऊपर पीछा करने, कत्ल करने की कोशिश और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने मुंबई को बनाया बंधक, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

प्रदर्शनकारियों ने मुंबई को बनाया बंधक, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

मुंबई मुंबई में विरोध प्रदर्शन के जरिए सड़कों और बाजार की रफ्तार थामने का काम अब तक शिवसेना ही करती थी, लेकिन बुधवार को यह काम दलित प्रदर्शनकारियों ने किया। मुंबई के जोगेश्वरी, विखरोली लिंक रोड और पोवई इलाके पूरी तरह से आंदोलनकारियों के कब्जे में दिखाई दिए। उपद्रवी भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की, सड़कों और उपनगरीय ट्रेनों को जाम किया और जबरन दुकानों के शटर गिरवाए। एक तरह से वे पत्थरबाजी करने, सरकारी बसों और निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए आजाद दिखाई दिए।ल बंद कर दिए गए और कई कॉलेजों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। यही नहीं ऑफिसों के लिए निकले तमाम लोग घर लौट गए, जबकि बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी, जो ट्रेनों में फंस गए। मुंबई पुलिस की बात करें तो इस पूरे तमाशे में वह मूकदर्शक बनी खड़ी रही और इससे परेशान लोग उन पर गुस्सा उतारते दिखे। बीजेपी के सीनियर मिनिस्टर ने हमारे सहयोगी अख
महाराष्ट्र: सबसे बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रहे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र: सबसे बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रहे देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल में अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रहे हैं। पुणे के भीमा-कोरेगांव से भड़की हिंसा की आग और उसके बाद प्रदेशव्यापी बंद को लेकर विरोधियों के निशाने पर आई फडणवीस सरकार के लिए आने वाले वक्त में मुश्किलें कम नहीं होने वाली हैं। मराठा महासंघ ने अगले महीने से आरक्षण के समर्थन में फिर से आंदोलन को शुरू करने के ऐलान कर दिया है, जिसने मुख्यमंत्री के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इसके अलावा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मराठा समुदाय की अत्याचार विरोधी कानून को हल्का करने की मांग ने दलित संगठनों को बेचैन कर दिया है। 'ब्राह्मण' होने को लेकर विरोधियों के निशाने पर रहने वाले फडणवीस के लिए इन दोनों समुदायों को साधना बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश बीजेपी के एक बड़े धड़े का मानना है कि जाति से ब्राह्मण होने की वज